अन्य राज्यपंजाब

पंजाब में बच्चा गोद लेने की प्रक्रिया हुई आसान, सरकार ने जिलों में 26 दत्तक ग्रहण एजेंसियां तैनात कीं

चंडीगढ़ 
पंजाब में बच्चा गोद (अडॉप्ट) लेने की तैयारी कर रहे कपल्स के लिए बड़ी राहत की खबर है। पंजाब सरकार ने राज्य में अडॉप्शन की प्रक्रिया को बेहद सरल और पारदर्शी बना दिया है। अब लोगों को इसके लिए भटकना नहीं पड़ेगा। 

यह दावा पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने किया है। कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि सरकार की कोशिश हर कानूनी प्रक्रिया को सरल बनाकर अनाथ और बेसहारा बच्चों को माता-पिता का प्यार दिलाना है। इतना ही नहीं 21 बच्चों को विदेशी कपल या विदेशों में रहने वाले लोगों ने अडॉप्ट किया है।

अब 10 की जगह काम कर रही हैं 26 एजेंसियां
मंत्री बलजीत कौर ने बताया कि पहले राज्य में सिर्फ 10 अडॉप्शन एजेंसियां ही काम कर रही थीं, जिससे प्रक्रिया में देरी होती थी और कपल्स को परेशानी का सामना करना पड़ता था। सरकार ने अब 16 नई अडॉप्शन एजेंसियां शुरू कर दी हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी बच्चा माता-पिता के प्यार से वंचित न रहे।

भिक्षावृत्ति से छुड़ाए बच्चे भी दिए जाएंगे गोद
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों राज्य में चाइल्ड बैगिंग को रोकने के लिए एक विशेष मुहिम चलाई गई थी। इस दौरान कई बच्चों को रेस्क्यू किया गया था। लेकिन चिंता की बात यह रही कि कई बच्चों के माता-पिता या परिजन उन्हें वापस लेने नहीं आए।

बढ़ती उम्र के साथ इन बच्चों के भविष्य पर सवालिया निशान खड़ा हो रहा था। इसे देखते हुए सरकार ने इन बच्चों को 'लीगल फ्री फॉर अडॉप्शन' (गोद लेने के लिए कानूनी रूप से मुक्त) कैटेगरी में डालने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button