अन्य राज्यराजस्थान

कल होगा CM के नाम का ऐलान, बीजेपी विधायकों के पास पहुंचे फोन

जयपुर

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नवनिर्वाचित विधायक विधायक दल का नेता चुनने के लिए मंगलवार (12 दिसंबर) को बैठक करेंगे। विधायक दल की बैठक पर राजस्थान बीजेपी विधायक जोगेश्वर गर्ग ने मंगलवार को कहा कि तीनों पर्यवेक्षक कल सुबह 11 बजे जयपुर पहुंचेंगे और विधायकों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम के नाम पर चर्चा होगी और कल ही मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा की जाएगी।

वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल बरकरार
राजस्थान में सीएम फेस के ऐलान से पहले पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के आवास पर हलचल बरकरार है. राजे से मिलने उनके आवास पर राजपाल शेखावत भी पहुंचे हैं. इस दौरान प्रह्लाद गुंजल ने राजे से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत की. उन्होंने कहा, 'मैं विश्वासपात्र जरूर हूं, लेकिन विधायक नहीं हूं. मेरी राय मायने नहीं रखती. मुझपर लगे लॉबिंग के आरोप गलत हैं.'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button