हरियाणा

प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बन चुका है : त्यागी: सुरेश त्यागी

टीम एक्शन इंडिया
गन्नौर: कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रहमचारी की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। कांग्रेस नेता सुरेश त्यागी ने कुराड रोड स्थित अपने कार्यालय में कार्यकतार्ओं के साथ एकत्रित होकर मिठाई बाटी और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कांग्रेस कार्यकर्ता ढोल की थाप पर झूमते नजर आए।

त्यागी ने संबोधित करते हुए कहा कि देश व प्रदेश की जनता बदलाव चाहती थी। प्रदेश में कांग्रेस का माहौल बन चुका है। परिणामों ने साबित कर दिया है कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आएगी। राहुल गांधी कि देश में निकली गई हजारों किलोमीटरकी पैदल यात्रा का परिणाम है कि आज देश व प्रदेश में कांग्रेस की लहर चली हुई है। राहुल गांधी व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सबसे मजबूत और ईमानदार नेता हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को प्रदेश की जनता जल्दी ही अपना अगला मुख्यमंत्री देखना चाहती है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यकाल की जनता सराहना करते हुए आज भी याद कर रही है उन्होंने अपने कार्यकाल में 36 बिरादरी के उत्थान के लिए कार्य किया और युवाओं को रोजगार दिया । इस मौके पर मौके पर प्रमोद त्यागी, डॉ. कुलबीर सरोहा ,सतपाल पहलवान , सुरेश नंबरदार , कप्तान जांगड़ा, मास्टर सूरजभान बाल्मीकि, सलीम, कवरपाल , जगत, हरिकिशन रामकिशन मोर, साब सिंह मोर, रणबीर फौजी आदि लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button