
हरियाणा में लहरायेगा कांग्रेस का परचम: भारद्वाज
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: हरियाणा विधान सभा के चुनावी समर में रोज के बदलते समीकरणों के बावजूद कांग्रेस की लहर कम होने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मंगत राम सिंघल, करावल नगर के जिलाध्यक्ष आदेश भारद्वाज और वरिष्ठ कांग्रेसी रामकुमार त्यागी, प्रमोद त्यागी, सुरेंद्र गोयल, प्रेम गोयल, दिनेश जैन, बलजीत शर्मा, अमित त्यागी धतुरी संदीप खुराद वाले ने भी अपने साथियों के साथ गन्नौर से कांग्रेस उम्मीदवार व पूर्व विधानसभा स्पीकर रहे कुलदीप शर्मा और राई विधान सभा से कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश अंतिल के लिए गनौर मंडी और सुनपेड़ गांव में जनसभा कर कांग्रेस का संदेश लोगों तक पहुंचने का काम किया।
इन सभाओं में उन्होंने कहा कि जिस तरह से हरियाणा के लोग कांग्रेस को अपना समर्थन दे रहे हैं उसे देखकर यह लग रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस एक बड़ी जीत की और बढ़ रही है। क्योंकि आज बेरोजगारी के मामले में हरियाणा टॉप पर है, जिस प्रदेश से फौज में सबसे ज्यादा युवा जाते थे वहां सरकार द्वारा अग्निवीर योजना लागू कर युवाओं के अरमानों को तोड़ दिया गया है। हरित प्रदेश के नाम से मशहूर हरियाणा के किसानों पर जबरन काले कानून थोपने का कुत्सित प्रयास किया गया। जो नाकाम रहा।
हलवान बेटियां जब भाजपाई नेता के खिलाफ धरना देती है तो उनको जबरन उठवाकर फिंकवाया जाता है। उन्होंने आगे कहा भाजपा की हरियाणा सरकार ने पिछले 10 वर्षो में जवान, किसान, पहलवान और संविधान इन सभी को खत्म करने का काम किया है। लोग भाजपा की नीतियों से बहुत ज्यादा नाराज है और यही कारण रहा की पिछले 4 महीने पहले भाजपा को हरियाणा का मुख्यमंत्री तक बदलना पड़।
अगर ऐसा ना होता तो भाजपा के पोस्टरों से खट्टर साब गायब ना होते। हमारे जननायक श्री राहुल गांधी जी हरियाणा में तीन दिवसीय पद यात्रा कर वहां की आवाम से मिलाकर उनका दुखदर्द सुनेंगे और आम जनता को यह संदेश देंगे कि यह प्रदेश आपका है, यह देश आपका, नेता इस देश के मालिक नही हैं आम जनता इस देश की मालिक है इसलिए इस देश जनतंत्र की माता माना जाता है। लेकिन आज उसी जनता की आवाज को दबाने का काम किया जा रहा है। जिसका जवाब या जनता आने वाली 5 तारीख को अपने वोट की चोट से देगी।




