हरियाणा

कांग्रेस की सोच हमेशा महिला विरोधी: अर्चना गुप्ता

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने हिसार लोकसभा सांसद जयप्रकाश के महिला विरोधी बयान पर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। अर्चना गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं को अपमानित और प्रताड़ित किया है। जयप्रकाश ने शर्मनाक बयान दिया कि चौधरी बंसीलाल की विरासत किरण चैधरी और श्रुति चौधरी को कैसे मिल सकती है।

ऐसे नेताओं की प्रताड़ना से तंग आकर ही आज किरण चौधरी और श्रुति चौधरी को कांग्रेस छोड़ने के लिए मजबूत होना पड़ा। अर्चना गुप्ता ने कहा कि भारत मां, अंबा, दुर्गा और सरस्वती का देश है, ये अहिल्याबाई का देश है, इस देश ने हमेशा ही महिलाओं को समान अधिकार दिए हैं, लेकिन कांग्रेस नेता महिलाओं के खिलाफ बयान देने से जरा भी हिचकिचाते नहीं। भाजपा प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने यहां भाजपा मंगल कमल कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महिलाओं को नीचा दिखाने वाले बयान पर सांसद जयप्रकाश और कांग्रेस पार्टी दोनों ही माफी मांगें।

अर्चना ने कहा कि महिलाओं को समान अधिकार हैं और महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में भाजपा सहन नहीं करेगी। अर्चना गुप्ता ने कहा कि जयप्रकाश बताएं कि इंदिरा गांधी बिना किसी विरासत के प्रधानमंत्री बनी थी क्या, क्या सोनिया गांधी बिना किसी विरासत के इटली से भारत में आकर इतनी मजबूत महिला बनी, क्या प्रियंका गांधी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव बिना किसी विरासत के बनी हैं।

पहले सैनिक स्कूलों में एडमिशन नहीं होते थे, आज बीएसएफ में भी बेटियां हैं: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को महिलाओं और बेटियों की चिंता है। उनके पोषण से लेकर पढ़ने तक की चिंता है। पहले सैनिक स्कूल में लड़कियों के एडमिशन तक नहीं होते थे, अब बीएसएफ, नेवी में भी बेटियां देश की रक्षा कर रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button