दिल्ली

दिल्ली नगर निगम चुनाव! चुनावों से पहले कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। चुनावों से काग्रेंस ने किया बड़ा ऐलान, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव (एमसीडी) चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सबसे पहले दिल्ली के लोगों के बकाया हाउस टैक्स माफ करेगी और राज्य के गावों को हाउस टैक्स के दायरे से मुक्ति दिलाएगी।

आपको बता दें कि बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अनिल ने कहा कि एमसीडी चुनाव में कांग्रेस की जीत तय है, ऐसे में जीतने बाद कांग्रेस सबसे पहले दिल्ली के लोगों का बकाया हाउस टैक्स माफ करेगी और अगले वर्ष सिर्फ आधा हाउस टैक्स लेगी। इससे दिल्ली वासियों को बड़ी राहत मिलेगी।

साथ ही चौधरी ने कहा कि दिल्ली के गांवों को हाउस टैक्स के दायरे से कांग्रेस पूरी तरह बाहर रखेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली में बहुत सारी प्रॉपर्टी ऐसी हैं जो टैक्स के दायरे में हैं लेकिन भ्रष्टाचार के कारण उनसे टैक्स नहीं लिया जा रहा है। कांग्रेस सत्ता में आते ही इन्हें चिन्हित कर टैक्स के दायरे में लाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button