हिमाचल प्रदेश

तीसा अस्पताल में सुविधाओं को लेकर उपयुक्त से की मांग

हामिद
चंबा : आॅल हिमाचल मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी जिला चंबा की इकाई ने सिविल अस्पताल तीसा की समस्याओं को लेकर उपयुक्त चंबा को पत्र लिखकर मांग उठाई है की अस्पताल में इन सुविधाओं को मुहैया करवाया जाए ताकि मरीज को सही स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इस संदर्भ में संगठन के जिला अध्यक्ष एडवोकेट लतीफ मोहम्मद ने बताया कि सिविल अस्पताल तीसा में दो वार्डो में मरीजों को दाखिल किया जाता है एक वार्ड निचली मंजिल में है तथा दूसरा वार्ड दूसरी मंजिल में स्थित है। इन दोनों वार्डो में मरीजों को दाखिल किया जाता है मगर दोनों वार्डो के लिए एक ही शौचालय है जो दूसरी मंजिल पर स्थित है।

इससे मरीज को ऊपर नीचे आने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है उन्होंने मांग की है कि दोनों वार्डो में शौचालय की सुविधा माहिया कराई जाए। इसके साथ ही उनकी दूसरी मांगों में कहा गया है कि जबकि सभी अस्पतालों को सफ ाई के मामले में सुलभ शौचालय से जोड़ा गया है मगर इस अस्पताल की यह बदकिस्मती है की इसे इस योजना से नहीं जोड़ा गया जबकि अस्पताल में सफाई कर्मचारियों की तैनाती इस योजना के तहत की गई है मगर इसे जोड़ा नहीं गया। उन्होंने उपायुक्त चंबा से आग्रह किया कि इस अस्पताल को सुलभ शौचालय से जोड़ा जाए तथा जो शौचालय खराब हालत है में है उन्हें ठीक करवाया जाए।

इसके अलावा लतीफ मोहम्मद के अनुसार तीसा अस्पताल में आए दिन मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है तथा कहीं ना कहीं अस्पताल के कर्मचारियों तथा अधिकारियों के साथ बहस बाजी होती रहती है तथा रोज झगड़े का अंदेशा रहता है इस समाधान के लिए तीसा अस्पताल में एक होमगार्ड की नियुक्ति सुरक्षा कर्मी के तौर पर किया जाना अनिवार्य है तीसा अस्पताल में डॉक्टरों 18 पद स्वीकृत है मगर इनमें से मात्र तीन ही चिकित्सा के पद आज तक भरे गए हैं तथा 15 खाली हैं जिन्हें तुरंत भरने की आवश्यकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button