हिमाचल प्रदेश

पर्यावरण दिवस पर धौलपुर स्कूल ने निकाली रैली

फतेहपुर विजय समयाल
विश्व पर्यावरण दिवस पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण हेतु पूरे विश्व में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने की घोषणा संयुक्त राष्ट्र ने पर्यावरण के प्रति वैश्विक स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक जागृति लाने हेतु वर्ष 1972 में की थी। इसे 5 जून से 16 जून तक संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आयोजित विश्व पर्यावरण सम्मेलन में चर्चा के बाद शुरू किया गया था। 5 जून 1973 को पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। यह जानकारी देते आदर्श ज्ञान पब्लिक स्कूल धौलपुर के चेयरमेन सुधीर शर्मा ने कहा।उन्होंने कहा कि प्रकृति हमे जीने के लिए बहुत कुछ देती है। हालांकि इंसान बदले में प्रकृति का दोहन करता है। उन्होंने कहा कि आज मौसम में बदलाब आना प्रकृति से छेड़छाड़ करने का नतीजा है।
कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं से पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर पेंटिग प्रतियोगियता भी करवाई गई।ओर रैली का आयोजन किया गया।जिसमें बच्चों ने क्षेत्र बासियों को पर्यवरण बचाने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button