
नित्य योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है: मेजर कृष्ण पांचाल
टीम एक्शन इंडिया
सोनीपत: भारतीय योग संस्थान (पंजी) दिल्ली की सोनीपत इकाई शम्भूदयाल कालेज, विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला पुरखास रोड सोनीपत तथा पुलिस लाईन सोनीपत परिसर, तीनों केन्द्रो ने मिलकर जोन स्त्तर पर कैप्टन गंगराम संरक्षक अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा की अध्यक्षता में ओम ध्वनि मन्त्रोउच्चारण के साथ आरम्भ किया गया। इस दौरान बिजेन्द्र सिंह मलिक केन्द्र प्रमुख ने सुक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास करवाया जैसे ताडासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, श्रीमति मुकेश कुमारी ने अर्धचक्रासन,त्रिकोण आसन करवाए।
सूबेदार मेजर कृष्ण कुमार पांचाल केन्द्र प्रमुख ने भद्रासन, वक्रासन का अभ्यास करवाया, श्रीमति प्रमिला देवी शिक्षिका ने उष्टासन और शशकासन करवाए, बिजेन्द्र सिंह मलिक, सुदेश दुहन, सुरेन्द्र छिक्कारा ने विभिन प्रकार के आसान करवाए। इस अवसर पर कृष्ण पांचाल मुख्य योग प्रशिक्षक ने कहा कि हमें नित्य योग करना चाहिए,नित्य योग करने से तन और मन दोनों स्वस्थ रहते है व उम्र भी लम्बी होती है जिससे जीवन का समग्र विकास होता है। पांचाल ने कहा कि योग हमारी प्राचीनतम विद्या है, हमें इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए ताकि एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण किया जा सके।
समारोह के मुख्य अतिथि कैप्टन गंगाराम पांचाल ने सभी साधक व साधिकाओं पर आर्शिवचनों की वर्षा की तथा भारतीय योग संस्था को एक निर्भिक व पारदर्शी संस्था बताया। उन्होने कहा कि यह भारत देश के अन्दर ऐसी एक संस्था है जो निशुल्क और निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्य करती है। समारोह में एकत्रित हुए सभी साधक व साधिकाओं को आग्रह करते हुए कहा कि अपने आसपास के लोगों को योग के लिए प्रेरित करें ताकि आगे आने वाला जीवन सफल हो सकें।
इस अवसर पर कृष्ण पांचाल ने कैप्टन साहब का दिल की गहराईयों से धन्यवाद किया, श्रीमति सुदेश दुहन ने प्रार्थना व शान्ति पाठ किया।
कुलदीप सिंह मलिक शिक्षक ने कुशल मंच का संचालन किया व बाद में प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।