हिमाचल प्रदेश

37 पेंटिंग बेचकर पांच लाख कमाए

शिमला: लैंडस्केप पेंटिंग प्रदर्शनी 12 जून को राजधानी शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर की आर्ट गैलरी में शुरू हुई। यह प्रदर्शनी 18 जून यानी रविवार तक चली। इसमें करीब 200 पेंटिंग्स लगाई गई थीं। इस प्रदर्शनी में 37 पेंटिंग्स की बिक्री हुई। इसमें कलाकार ने पांच लाख कमाए। छह दिवसीय इस प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस बार इस प्रदर्शनी में ग्राहक ज्यादा आए, जिससे कलाकारों को काफी फायदा हुआ। इस प्रदर्शनी में चित्रों को बेचने के उद्देश्य से लगाया गया था। इस प्रदर्शनी में लगाई गई पेंटिंग्स की रेंज 4000 से 25000 के बीच है। लोगों ने चित्र प्रदर्शनी में पेंटिंग्स को खूब सराहा और इन पेंटिंग्स को खरीदा भी। प्रदर्शनी में कलाप्रेमी उत्साही लोगों और जनता को आमंत्रित किया गया था। बता दें कि इस पेंटिंग को जसवीर और विजय नाम के दो लोगों ने बनाया है।

यह शख्स पंजाब का रहने वाला है। जसवीर ने बताया कि इन पेंटिंग को बनाने में उन्हें दो घंटे का समय लगता है। बचपन से ही उन्हें पेंटिंग का शौक था। धीरे-धीरे उन्होंने इसी शौक को अपना पेशा बना लिया और बेहतरीन से बेहतरीन पेंटिंग बनाते रहे। उन्होंने बताया कि इस गेयटी थियेटर में प्रत्येक छह माह में इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जाता है। इससे उन्हें काफी मुनाफा भी होता है। विजय ने कहा कि यहां के लोग हमेशा पेंटिंग्स को बहुत प्यार देते हैं और अपने साथ ले जाते हैं. लोगों से अपील है कि हिमाचल के प्राकृतिक सौंदर्य व संस्कृति को जल्द से जल्द पेंटिंग के माध्यम से चित्रित करें, ताकि वे अपने घरों में इन्हें सजा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button