हिमाचल प्रदेश

डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा में धूमधाम से मनाया पर्यावरण दिवस

हामिद
चंबा: पेड़ पौधों की हरियाली इसमें छुपी है खुशहाली की धूम पर डीएवी पब्लिक स्कूल हरदासपुरा में पर्यावरण दिवस धूमधाम से मनाया गया। लैंड रेस्टोरेशन डिजरटिफि केशन और ड्रॉट रेसिलियंस अर्थात भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखा सहनशीलता इस वर्ष पर्यावरण दिवस का थीम रहा। इस थीम से डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा में पर्यावरण दिवस गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास से मनाया गया।

पर्यावरण दिवस को विद्यालय में संधारणीय विकास के रूप में प्रस्तुत किया गया। इस उपलक्ष पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढकर भाग लिया। पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पौधारोपण, स्वच्छता शिविर व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया द्वारा तथा अध्यापकों व विद्यार्थियों द्वारा पौधारोपण किया गया। कक्षा नवमी के विद्यार्थियों ने विद्यालय के स्वच्छता शिविर में बढ-चढकर भाग लिया। विद्यालय की नन्हे मुन्नों ने भी पर्यावरण दिवस में अपनी भागीदारी फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, कविता वाचन तथा पौधारोपण करके निभाई। विद्यार्थियों ने सभी गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार गुलेरिया ने सभी विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए तथा उनकी देखभाल करने के लिए तथा पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सीमित प्राकृतिक संसाधनों का इस तरह से उपयोग करें कि भविष्य में वे हमारे लिए समाप्त न हो जाएं। अत: संधारणीय विकास के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button