
पर्यावरण संरक्षण: चित्रकला में नेहा प्रथम व साक्षी द्वितीय
कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल में पर्यावरण संरक्षण को लेकर बहादुरपुर इको क्लब तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के बच्चों ने स्थानीय बाजार तक रैली निकाली तथा इस रैली के माध्यम से समाज को या संदेश देने का प्रयास किया कि हमें पर्यावरण की रक्षा करनी है अधिक से अधिक पेड़ लगाने हैं पेड़ों को काटने से बचाना है।
जंगलों को आग से बचाना है, क्योंकि पेड़ है तो जीवन है पाठशाला में इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता तथा नारा लेखन तथा चित्रकला का आयोजन भी किया गया भाषण प्रतियोगिता में के नीस्ट वर्ग में प्रथम अंशिका, द्वितीय रीना तथा तृतीय अंकिता स्थान पर रहे। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम वनीत, द्वितीय प्रकृति तथा तृतीय स्थान पर शिवानी रही। इसी तरह चित्र लेखन में प्रथम दिव्य द्वितीय भावना तथा तृतीय स्थान पर जानवी रहे।
इसके अलावा पेंटिंग में नेहा प्रथम द्वितीय साक्षी और जानवी तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर इको क्लब प्रभारी पूनम वर्मा तथा राष्ट्रीय सेवा प्रभारी कमल शर्मा ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में अवगत करवाया। प्रधानाचार्य प्रीत लाल शर्मा ने बच्चों को यह संदेश दिया कि पढ़े लिखे नागरिक होने के नाते हमें खुद भी समझना है और समाज को भी या समझने में आगे आना है। प्रधानाचार्य ने बच्चों से अपील की कि हम सभी अगर अपने जन्मदिन के अवसर पर एक पेड़ लगाने और उस पेड़ का संरक्षण करने का प्रण ले तो हमारा यह कदम पर्यावरण संरक्षण के प्रति बहुत प्रभावित होगा।



