हरियाणा

पटाखा फैक्ट्री में लगी आग, दो महिलाएं बुरी तरह से झुलसी

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। मेरठ रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में छोटी सी चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से पटाखों के धमाके के साथ पूरी फैक्ट्री जलकर खाक हो गई। धमाके इतने तेज थे कि आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। आग की घटना में दो महिला कर्मचारी भी घायल हो गई। घायलों को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आग की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाडािं मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार शुरू की। 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आसपास के लोगों में पटाखा फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गुस्सा है और पुलिस से कार्रवाई की मांग की जा रही है। पटाखा फैक्ट्री में कई मजदूर काम करते हैं। इसमें महिलाएं और पुरुष दोनों हैं।

प्रत्यक्षदर्शी सोनू ने बताया कि आज रविवार होने के कारण फैक्ट्री में काम करने के लिए बहुत कम लोग आए थे, अगर वर्किंग डे होता तो आज घायलों की संख्या काफी ज्यादा होती। युवक ने बताया कि जब धमाके शुरू हुए तो बाकी मजदूर तो बाहर निकल आए, लेकिन दो महिलाएं अंदर फंस गई, इनमें से एक महिला ऐसी थी जो बहुत कम सुन पाती थी। इस हादसे में दो महिलाएं झुलस गई हैं।

उन्हें बाहर निकाल लिया गया है। घायलों को करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कॉलोनी निवासी राजन, सुमन, राजू और राजेश का कहना है कि धमाके के बाद पूरी कॉलोनी सडक पर आ गई। आज तक पता नहीं चला कि इस फैक्ट्री में पटाखे बनते हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button