हिमाचल प्रदेश

‘पूर्व सीएम जयराम व भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षा वंदना का होगा भव्य स्वागत’

टीम एक्शन इंडिया/मंडी/खेमचंद शास्त्री
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा सीमा शर्मा ने जारी प्रेस बयान में बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्षा वंदना योगी प्रदेश अध्यक्षा बनने के बाद पहली बार व नेता प्रतिपक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महिला मोर्चा के कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे है। महिला मोर्चा जिला मंडी की पदाधिकारी महिलायें प्रदेश अध्यक्षा बन्दना योगी व जय राम ठाकुर का भव्य स्वागत करेगी। इस कार्यक्रम को सफ ल बनाने के लिए पूरी तैयारियां कर दी गयी है। सीमा शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम लोक निर्माण विभाग के टारना में 4 नवम्बर को मुख्यमंत्री संबाद कक्ष में किया जायेगा। इस वैठक में आगामी योजना व रणनीति महिला मोर्चा की बनायी जाएगी। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को ठगने का काम किया है। 1500 हर महिला को हर महीने देने का वादा चुनावो में कांग्रेस ने किया था और ऐसे झूठे वादे करके कांग्रेस सत्ता में आई है। कांग्रेस ने सत्ता में आने के लिए प्रदेश की महिलाओं को ठगने का काम किया है। आज महिलाओं का सरकार से विश्वास उठ गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button