हरियाणा

गैस हादसे में मृतकों के आवास पहुंच कर पूर्व मंत्री ने जताया शोक

टीम एक्शन इंडिया
दिनेश नौताना
महेंद्रगढ़ । क्षेत्र के गांव खुडाना बास की ढाणी खड़गवान में गैस हादसे में मृतक परिवार के आवास पर पहुंच कर पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शोक जताया। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि एक ही परिवार के चार सदस्यों का एक साथ हम सबके बीच से चले जाना बहुत बड़ा हादसा है जिसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकती।

उन्होंने कहा कि भगवान की मर्जी के सामने मनुष्य असहाय है। पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा ने शोक संतृप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की।

उल्लेखनीय है कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव खुडाना बास की ढाणी खड़गवान में 19 जून प्रात: गैस लीक होने पर घर में लगी आग से एक ही परिवार के चार लोग माता-पिता और दो बच्चे झुलस गए थे। उन्हें उपचार के लिए रोहतक पीजीआई में दाखिल कराया गया था जहां सभी ने एक के बाद एक दम तोड़ दिया। मृतक बिजेंद्र राजस्थान में प्राइवेट शिक्षक था, उसकी पत्नी मंजू आंगनवाड़ी वर्कर थी तथा उसके दो बच्चे रोहित हुए चंचल शिक्षा ग्रहण कर रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button