हिमाचल प्रदेश

G20 summit: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू राष्ट्रपति के डिनर में होंगे शामिल, भारत मंडपम में जुटेंगे दिग्गज

शिमला: हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जी20 सम्मेलन में राष्ट्रपति की ओर से दिए जा रहे डिनर में शामिल होंगे. सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस शासित राज्यों के एक मात्र मुख्यमंत्री हैं, जो इस डिनर में शामिल हो रहे हैं. कांग्रेस राज्यों के दूसरे मुख्यमंत्री अपनी व्यस्तता के चलते इसमें शिरकत नहीं कर रहे हैं.

देश की राजधानी नई दिल्ली में जी20 सम्मेलन हो रहा है. इसमें विभिन्न देशों के राष्ट्राध्यक्ष और उनके प्रतिनिधि शामिल हैं. जी20 सम्मेलन को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू स्पेशल डिनर भी दे रही हैं. भारत मंडपम में दिए जा रहे इस स्पेशल डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक समेत प्रदेश के सभी राज्यों के राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और राज्य मंत्रियों को आमंत्रित किया गया है. हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इस डिनर के लिए आमंत्रण मिला है. सुक्खू दिल्ली गए हैं और वे इस डिनर में शामिल हो रहे हैं.

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सुखविंदर सिंह सुक्खू एकमात्र सीएम हैं, जो राष्ट्रपति के इस स्पेशल डिनर में शामिल होंगे. देश के विभिन्न राज्यों की बात करें तो इस समय चार राज्यों में कांग्रेस की सरकारें है, लेकिन बताया जा रहा है कि ये मुख्यमंत्री इसमें शामिल नहीं होंगे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व्यस्तता के कारण दिल्ली नहीं आ रहे हैं. ऐसे में केवल हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ही हैं, जो इस इस स्पेशल डिनर में शामिल हो रहे हैं.

इस डीनर में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पूर्व उप राष्ट्रपति एम वैंकैया नायडू के साथ अन्य कैबिनेट मंत्री सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं.जी20 सम्मेलन के दौरान दिए जा रहे इस स्पेशल डिनर का आयोजन प्रगति मैदान में नए बने भारत मंडपम में किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि खाना परोसने वाले कर्मचारी एक विशेष ड्रेस में नजर आएंगे और इसके लिए विशेष डिश बनाई गई हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button