हरियाणा

अच्छा व्यवहार हमेशा सदफल के रूप में मिलता वापिस: शर्मा

टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र : श्री शिरड़ी साईं मंदिर में वीरवार को भक्तों ने सांई पूजा में भाग लिया। मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा जो दिन-भर चला।

दोपहर को मंदिर से श्री सांई पालकी निकाली गई जिसमें भक्तों ने सांई भजन गाते हुए श्रद्धा भाव से भाग लिया। मंदिर में सांई गाथा सुनाते हुए श्री शिरडी सांई सेवा संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय शर्मा ने कहा कि दूसरों को सुख पहुंचाने वाला व्यवहार ही व्यक्ति को महान बनाता है।

दूसरों के प्रति किया गया अच्छा व्यवहार हमेशा सदफल के रूप में हमें वापिस मिलता है। प्रवचनों के बीच-बीच में भक्तों ने ओम सांई राम का उद्घोष किया। भजन गायकों ने सांई भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश किया। सायं को हुई आरती में कतारबद्ध होकर लोगों ने सांई दर्शन किए और धूनीमाई की परिक्रमा की। भंड़ारे में सेवा करते हुए लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

साईं आरती में पुजारी अनमोल शास्त्री, श्याम सुदंर सेठी,परविन्द्र मनचंदा, राजेश्वर,सुरेश कुमार,यश अरोड़ा,सत्य प्रकाश,धीरज मैहता,तरूण ढींगढ़ा,गौरव गर्ग,नीना गुप्ता और कमलेश आदि शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button