हरियाणा

भगवान परशुराम सेवा समिति का मासिक यज्ञ कल

टीम एक्शन इंडिया
मनीष कुमार
अम्बाला: भगवान परशुराम सेवा समिति रजि 1069 अम्बाला कैंट की मीटिंग नग्गल करधान भगवान परशुराम मंदिर अम्बाला कैंट में हुई। समिति के हवन इंचार्ज सतीश शर्मा ने बताया कि जून महीने के पहले रविवार 2 जून को समिति का मासिक हवन यज्ञ नग्गल करधान भगवान परशुराम मंदिर में सुबह 9 बजे होगा।

सतीश शर्मा ने बताया कि पहले रविवार को मासिक हवन यज्ञ में मुख्य यजमान समिति के खजांची शशिकांत पराशर ओर उनकी धर्मपत्नी सुनीता पराशर होंगे हवन यज्ञ मंदिर के पंडित शम्भू नाथ जी द्वारा करवाया जाएगा।

समिति के सचिव राजेश गोल्डी शर्मा ने बताया कि भगवान परशुराम मंडित में हररोज सुबह और शाम को मंदिर के पंडित शम्भू नाथ जी द्वारा की जाती हैं और हररोज नय सदस्य द्वारा शाम को मंदिर में प्रसाद वितरण किया जाता हैं। इस मीटिंग में अतुल शर्मा, सुरिंदर राजू शर्मा, शशिकांत पराशर,सुरेश कौशिक,राजेश गोल्डी शर्मा, सुनीता पराशर ओर अन्य सदस्य मजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button