हिमाचल प्रदेश

कंदरौर में केबीनेट मंत्री का भव्य स्वागत

टीम एक्शन इंडिया/बिलासपुर/ कश्मीर ठाकुर
नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धमार्णी का सदर विधानसभा क्षेत्र के तहत कंदरौर में भव्य स्वागत हुआ। जिसकी अगवाई में जिला परिषद सदस्य बामटा वार्ड एवं सदस्य ग्रामीण विकास मंत्रालय प्रदेश सरकार गौरव शर्मा ने की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकतार्ओं ने नवनियुक्त मंत्री राजेश धमार्णी को हार पहनाकर सम्मानित किया। वहीं, इस दौरान मंत्री राजेश धमार्णी ने सभी कार्यकतार्ओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकतार्ओं के साथ ही आम जनता की सभी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कार्यकतार्ओं से भी आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करें।

उधरए इस दौरान जिला परिषद सदस्य गौरव शर्मा ने कहा कि जिला बिलासपुर को कैबिनेट मंत्री मिला है। जोकि जिला के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि जिला में विकास कार्यों को प्राथमिकता मिलेगी। गौरव शर्मा ने बताया कि जिला बिलासपुर के अलावा प्रदेश में भी कांग्रेस सरकार की ओर से विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। आम जनता के हितों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को लेकर योजनाएं जो सरकार की ओर से चलाई गई हैं। उसका लाभ लोगों को उठाना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं। वहीं, उन्होंने इस दौरान नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री राजेश धमार्णी का भी आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button