हरियाणा

जीआरपी ने चलाया जागरूकता अभियान

GRP launched awareness campaign

टीम एक्शन इंडिया

दलबीर मलि                                                                                                                                        कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेश परिसर में राजकीय रेलवे पुलिस ने थाना प्रभारी इशम सिंह के नेतृत्व में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया। इसमें रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को नशे से होने वाली बीमारियों, दुष्प्रभावों व दुष्परिणामों के बारे में अवगत कराया। इसके अलावा जीआरपी कर्मियों ने संदिग्धों की तलाशी ली। वहीं रेलवे परिसर में नशीले पदार्थ न लेकर आने की हिदायत दी।

अवैध रूप से नशीला पदार्थ पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। जीआरपी थाना प्रभारी इशम सिंह ने बताया कि डीजीपी शत्रुजीत कपूर के आदेशानुसार प्रदेश में 12 से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

जिसके तहत पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों सहित सार्वजनिक स्थलों पर नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चला रही है और आमजन को नशे से होने वाली गंभीर बीमारियों, सामाजिक व आर्थिक नुकसान के बारे में अवगत कराया जा रहा है। इस दौरान जीआरपी ने यात्रियों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलवाई।

उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों को साइबर क्राइम के बारे में भी जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर क्राइम के मामले बढ़ रहे हैं। अपराधी अलग-अलग तरिकों से लोगों को शिकार बनाते हैं। इनसे बचने का जरिया केवल जागरूकता है। इसलिए सभी लोग जागरूक रहें और साइबर ठगी का शिकार होने से बचे। इसके बाद भी अगर किसी के साथ साइबर क्राइम हो जाए तो बिना घबराए पुलिस की मदद लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button