हरियाणा

हरियाणा ने मांगी पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़/अंकुश जैन
हरियाणा सरकार ने पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री सहित प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों की सिफारिशों के लिए नामांकन आमंत्रित किए हैं। सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शुमार इन पुरस्कारों की घोषणा 26 जनवरी, 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाएगी। हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद द्वारा ने राज्य के सभी प्रशासकीय सचिवों, मंडल आयुक्तों और उपायुक्तों को लिखे एक पत्र में निर्देश दिए हैं कि पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिशें 15 अगस्त, 2024 तक भेजी जानी चाहिए।

केवल आॅनलाइन भेजे गए नामांकनों पर विचार किया जाएगा और निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त किसी भी नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा। पद्म पुरस्कारों, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, को देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार माना जाता है।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर इन पुरस्कारों की घोषणा कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान और इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामले, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण उपलब्धियों और योगदान के दृष्टिगत की जाती है।

ये पुरस्कार जाति, व्यवसाय, पद या लिंग के आधार पर बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्तियों के लिए हैं। पुरस्कारों को शासित करने वाले विस्तृत कानून और नियम आधिकारिक वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।विगत में, यह देखा गया है कि जब कई नामांकन प्राप्त होते हैं, तो ऐसे योग्य व्यक्ति भी हो सकते हैं, जिनके असाधारण योगदान को उनकी विनम्रता और सार्वजनिक ध्यान की कमी के कारण अनदेखा कर दिया गया हो।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button