राष्ट्रीय

भारत ने कैसे नाकाम की पाकिस्तान की बड़ी साजिश, ऑपरेशन सिंदूर में सामने आया पूरा घटनाक्रम

नई दिल्ली
पाकिस्तान ने 9 और 10 मई, 2025 को भारत के खिलाफ बहुत बड़े हमले की तैयारी की थी। पाकिस्तानी फौज के चीफ फील्ड मार्शल सैयद असीम मुनीर ने इसके लिए 'बुनयान उन मरसूस' नाम से एक बहुत ही खौफनाक साजिश रची थी। जब पाकिस्तान की इस करतूत की भनक अमेरिका को लगी तो उसके उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ताबड़तोड़ फोन करना शुरू किया। एक रिपोर्ट सामने आई है, जिससे खुलासा हुआ है कि कैसे मुनीर अपने मंसूबे को अंजाम दे पाते उससे पहले ही भारतीय सशस्त्र सेनाओं ने पाकिस्तानी फौजी ठिकानों को नेस्तनाबूद करना शुरू कर दिया और आखिरकार उसने सीजफायर के लिए फोन करना शुरू कर दिया।

पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों को खत्म करने के लिए जो ऑपरेशन सिंदूर चलाया, उससे पाकिस्तानी फौज बुरी तरह बौखला गई थी। उसे लगा कि आईएसआई और उसने मिलकर जो भारत के खिलाफ दहशतगर्दों की जमात खड़ी की है, वह सारे मिट्टी में मिला दिए जाएंगे। डिफेंस डॉट इन की एक रिपोर्ट से साफ होता है कि भारत ने कैसे ऑपरेशन 'बुनयान उन मरसूस' को आसानी से फेल कर दिया।

'बुनयान उन मरसूस' की साजिश कैसे हुई नाकाम
पाकिस्तान ऑपरेशन 'बुनयान उन मरसूस' लॉन्च कर पाता उससे पहले ही भारतीय सेना ने असीम मुनीर के सारे सपनों को तोड़ दिया, यह कबूलनामा खुद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी डिफेंस एक्सपर्ट कर रहे हैं। यहां पहले वह घटनाक्रम समझिए कि कैसे भारत ने पाकिस्तान की बड़ी साजिश पर उसकी सोच से पहले ही पानी फेर दिया।

भारतीय सशस्त्र सेना को पहले से मिल गया तैयारी का मौका

  • 22 अप्रैल, 2025 के पहलगाम हमले के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 9 और 10 मई की दरमियानी रात क्या कुछ हुआ, नई रिपोर्ट में उससे कई बड़ी जानकारी सामने आई हैं।
  • इससे पता चला है कि पाकिस्तान की सेना भारत पर बड़ा हमला करने वाली है, इसकी जानकारी अमेरिका को मिल चुकी थी।
  • अमेरिकी लीडरशिप यह सूचना भारतीय पॉलिटिकल लीडरशिप तक पहुंचाने के लिए छटपटाने लगी।
  • प्रधानमंत्री मोदी पहले ही संसद में बता चुके हैं कि कैसे सैन्य अधिकारियों के साथ वह एक बैठक कर रहे थे और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का उनके लिए बार-बार फोन आ रहा था।
  • आखिरकार दोनों नेताओं की बात हुई और वेंस ने पीएम मोदी को यह इंटेलिजेंस इनपुट दिया कि पाकिस्तान किसी भी समय भारत पर बड़ा हमला कर सकता है। पीएम मोदी ने उन्हें तत्काल बता दिया कि पाकिस्तान ने कोई भी गुस्ताखी की तो उसे मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।
  • अलबत्ता वेंस की सूचना ने भारतीय सशस्त्र सेनाओं को हर संभव खतरे से निपटने के लिए पहले से तैयारी का मौका दे दिया।

भारत की जवाबी कार्रवाई से अबतक सहमा है पाकिस्तान

  • जब पाकिस्तान ने 9 और 10 मई की दरमियानी रात भारत के खिलाफ 'बुनयान उन मरसूस' लॉन्च किया और जम्मू और कश्मीर और पंजाब में भारतीय सशस्त्र सेनाओं के ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की।
  • पहले से तैयार होने की वजह से भारत ने पाकिस्तानी हमलों को तो असफल कर ही दिया, लेकिन उसके बाद भारत ने ऐसी जवाबी कार्रवाई शुरू की, जिसका रोना पाकिस्तान के शासक और सेना आज भी रो रहे हैं।

'हम हमला शुरू करते उससे पहले ही भारत ब्रह्मोस दागने लगा'
पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने असीम मुनीर की मौजूदगी में एक कार्यक्रम में कबूल किया है कि उस दिन भारत के हमले में पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ। उन्होंने कहा, '9 और 10 की रात को हमने भारत पर एक बड़े हमले का फैसला किया…सुबह की नमाज के बाद दुश्मन को सबक सिखाना का निर्णय लिया था। लेकिन, हम हमला शुरू करते, भारत ने उससे पहले ही हम पर फिर से ब्रह्मोस मिसाइल अटैक शुरू कर दिया और पाकिस्तान के कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिनमें रावलपिंडी और अन्य जगह भी शामिल हैं।'

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button