हिमाचल प्रदेश

उद्योग मंत्री के खिलाफ शिलाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

टीम एक्शन इंडिया/ नाहन/ एसपी जैरथ
भारतीय जनता पार्टी भाजयुमो मंडल शिलाई द्वारा प्रदेश सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन के खिलाफ शिलाई बाजार में सैकडो भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली। भाजयुमो कार्यकतार्ओं का कहना है कि चार अगस्त 2023 को महामहिम राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद हाटीयों को जनजातीय संवैधानिक अधिकार की अधिसूचना जारी की गई, जिससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल था, लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अभी तक इसे लागू नहीं किया हैं। जिसमें की क्षेत्र के हजारों युवाओं को प्रदेश और देश में इसका जो लाभ मिलना था उसमे वंचित रह गए हैं। इसमें राष्ट्रपति ही नहीं ए बल्कि देश के संविधान का भी अपमान हुआ है। भाजयुमो कार्यकतार्ओं ने कहा कि आज से ही नही 1967 से ही उन्होंने हाटीयों के साथ खिलवाड़ किया है। 50 साल पुरानी मांग पूर्व में प्रदेश भाजपा सरकार और केन्द्र सरकार ने पूरी की हैं। केन्द्र सरकार और पूर्व भाजपा सरकार का गिरिपार की जनता ने आभार जताया हैं। शिलाई भाजपा मंडल अध्यक्ष इंद्र ठाकुर ने कहा की उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान हाटी समुदाय के भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

केंद्र सरकार और राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद अधिसूचना जारी होकर 4 महीने हो चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस सरकार व उद्योग मंत्री हर्ष वर्धन चौहान ने जनजातीय कानून की फाइल को दबा रखा है ए जिसमे गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय में आक्रोश है। हाटी समुदाय और भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश कांग्रेस सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय कानून को रोकने की पूरी कोशिश कर रहे है। इंदर ठाकुर ने कहा अभी हम शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अगर समय रहते कांग्रेस सरकार और मंत्री हर्षवर्धन चौहान कानून को लागू नहीं करते तो आने वाले समय में और तेज उग्र आन्दोलन होगा। साथ ही शिलाई विश्राम गृह से लेकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली ए जिसमे एसडीएम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को गिरिपार क्षेत्र को जनजातीय कानून लागू करवाने के बारे में ज्ञापन सौंपा, जिसमें सैकड़ों भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ अन्य गणमान्य नागरिकों भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली में शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button