हिमाचल प्रदेश

डीएवी पब्लिक स्कूल चंबा में त्रिदिवसीय वैदिक चेतना शिविर का शुभारम्भ

टीम एक्शन इंडिया/ चंबा/ हामिद
गुरुवार को डीएवी विद्यालय चम्बा में शुरू हुए त्रिदिवसीय वैदिक चेतना शिविर का शुभारंभ बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया जिसका आयोजन 5 अगस्त, 2023 तक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस कार्यक्रम की शुरूआत वैदिक यज्ञ से हुई जिसमें शिक्षकों सहित सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढकर भाग लिया। यज्ञ के ब्रह्मा नरेंद्र कुमार शास्त्री तथा यज्ञ के यजमान सुमन कुंद्रा रही। यज्ञ की शोभा को बढ़ाते हुए विद्यालय के संगीत अध्यापक विकास तथा उनके सहयोगी शिक्षकों द्वारा वैदिक भजन संकीर्तन भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में मुख्य अतिथि के रूप में स्वामी चक्रांश तथा आर्य समाज के मंत्री उपस्थित रहे। तत्पश्चात शिविर में भाग ले रहे सभी विद्यार्थियों के लिए योग, संगीत, कला और शिल्प व खेलकूद से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़ी उत्सुकता के साथ बढ़-चढकर भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी चक्रांश ने तथा आर्य समाज के मंत्री विक्रमादित्य ने बच्चों को यज्ञ का महत्त्व बताते हुए प्रतिदिन यज्ञ करने तथा वेद ज्ञान से लाभान्वित होने की प्रेरणा दी। वैदिक चेतना शिविर के प्रथम दिवस का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button