हिमाचल प्रदेश

भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया

टीम एक्शन इंडिया/पानीपत, कमाल हुसैन
आर्य बाल भारती स्कूल परिसर में विश्व कलाकार दिवस के अवसर पर एक भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के उपप्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने की। कला अध्यापक बलजीत सिंह और संगीत अध्यापक संदीप शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उप प्राचार्य ने संगीत के प्रतिभाशाली छात्र -छात्राओं को सम्मानित किया। बाल लोक कलाकार बारहवीं के अनिकेत तथा इसी कक्षा की नैन्सी ने देश भक्ति गीत और सरस्वती वन्दना के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया। विद्यालय के प्रधान रणदीप कादियान ने आयोजन के लिए सभी को बधाई दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्राचार्य आचार्य राजकुमार शर्मा ने कहा कि अध्यात्म के बिना मनुष्य जीवन अधूरा है।

गीत संगीत भारतीय संस्कृति की प्राचीन विधा है और आदि ग्रन्थ सामवेद भारतीय संगीत विधाओं का भंडार है। उन्होंने बताया विश्व को सुरबद्ध बनाने के लिए ही वेदों पर आधारित सरगम का सूत्र भारत ने ही दुनिया को दिया है। संगीत अध्यापक संदीप शर्मा ने कहा कि भारतीय संगीत दुनिया की सबसे प्राचीन संगीत विधा है और इसकी उत्पत्ति वेदों से हुई है। उन्होंने कहा कि भारतीय संगीत को शिखर तक पहुंचाने में स्वामी हरिदास, तानसेन, पंडित रविशंकर, भीम सैन जोशी, पंडित जसराज, पंडित लखमी चंद, पंडित मांगें राम, जाट मेहर सिंह हरियाणा के युवा बाल कलाकार विकास कुमार के नाम उल्लेखनीय हैं । इस अवसर पर विद्यालय की ओर से हिमानी, शिवांगी, खुशी शर्मा और अभिषेक, नवीन, सक्षम, केशव, माधव व पार्थ को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button