हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के विभिन्न जिलों में केंद्रीय योजनाओं की दी गई जानकारी

टीम एक्शन इंडिया/ शिमला/ चमन शर्मा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों के ग्राम पंचायतों में विभिन्न केंद्रीय योजनाओं की जानकारियां लोगों तक पहुंचाई गई। इस राष्ट्रव्यापी विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक पहुंचना है जो सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक सशक्त माध्यम है।आज विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाडि?ां केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर ऊना विकास खंड की ग्राम पंचायत चताड़ा पहुंची। इस मौके पर गांव के बच्चों ने मनमोहक रंगोलिया बनाकर इस यात्रा का भव्य स्वागत किया। जबकि ग्राम पंचायत प्रधान नीलम कुमारी के साथ-साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भी इस यात्रा में पहुंचकर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में लोगों को जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर खूब समां बांधा।
इस रथ यात्रा में केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी विशेष रूप से पहुंचे और उन्होंने अपने अनुभव को अधिकारियों के साथ साझा किए।

ग्राम पंचायत की प्रधान नीलम कुमारी ने बताया कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को सीधे तौर पर मिल रहा है जबकि कई ग्रामीणों को इन योजनाओं के लिए नामांकित करने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के जो लोग विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने से वंचित चल रहे हैं उन्हें इस यात्रा के माध्यम से योजनाओं की रूपरेखा साझा करते हुए लाभार्थी बनाया जा सकता है। ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को सरकार की विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी प्रदान की जा सके।इसी क्रम में यह यात्रा आज जनजातीय जिला किन्नौर के नेसंग पंचायत पहुंची जहां विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी दी गई।इसी प्रकार बिलासपुर जिले के सदर खण्ड के धार टटोह पंचायत में भी पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा मां उपस्थित ग्रामीणों को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभार्थियों द्वारा अपने अनुभवों को सांझा किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा बैजनाथ विधानसभा की पंचायत नरघोड़ चौबू और पंचायत महाकाल पहुंची जहां विभिन्न विभागों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही अनेक कल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button