
हरियाणा के ईश फोगाट ने NDA में हासिल की चौथी रैंक, बढ़ाया प्रदेश का मान
चंडीगढ़.
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में उड़ान और उन्हें पूरा करने का जुनून होता है। चंडीगढ़ के ईश फोगाट ने अपनी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ इच्छाशक्ति से इस कहावत को सच कर दिखाया है।
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए)-1, 2026 परीक्षा में ईश ने ऑल इंडिया रैंक (एआईआर)-4 हासिल कर न केवल अपने परिवार और शहर का नाम रोशन किया है, बल्कि सेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले लाखों युवाओं के लिए भी प्रेरणा बन गए हैं। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और नौसेना अकादमी परीक्षा (I) 2026 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।
कुल 617 अभ्यर्थियों को अंतिम रूप से सफल घोषित किया गया है। यह चयन लिखित परीक्षा और सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) के साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। एसएसबी साक्षात्कार रक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित किए गए थे। अंतिम परिणाम में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अलग-अलग मेरिट सूची जारी की है।
एनडीए-एनए प्रथम 2026 में पुरुष वर्ग के शीर्ष 10 अभ्यर्थी कौन हैं?
पुरुष अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में ईशान पचौरी ने पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर आरश कुकरैजा और तीसरे स्थान पर कौस्तव बौन्थियाल रहे हैं। पुरुष वर्ग के टॉप-10 सफल अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है:
रैंक अनुक्रमांक अभ्यर्थी का नाम
1 7943704 ईशान पचौरी
2 6440787 आरश कुकरैजा
3 1449019 कौस्तव बौन्थियाल
4 1450377 ईश फोगाट
5 7741064 मिथिलेश यादव
6 1043165 अर्पित कुमार मिश्रा
7 1440205 शुभम कुमार
8 1446372 मोहन शर्मा
9 6148190 मंकला हरीश
10 4941608 अमन शर्मा
महिला वर्ग में किन 10 अभ्यर्थियों ने हासिल की शीर्ष रैंक?
महिला अभ्यर्थियों की मेरिट सूची में श्रेया एन गौड़ा ने पहला स्थान प्राप्त किया है। अविका शर्मा दूसरे और राजश्री राय तीसरे स्थान पर रही हैं। महिला वर्ग के शीर्ष 10 अभ्यर्थियों की सूची इस प्रकार है: –
रैंक अनुक्रमांक अभ्यर्थी का नाम
1 0344615 श्रेया एन गौड़ा
2 3440950 अविका शर्मा
3 0240856 राजश्री राय
4 1153554 पंकज कुमारी
5 1151341 वंशिका चौधरी
6 6645515 सान्वी थंपी
7 5941291 अनुष्का नेगी
8 3547202 चार्वी सिंगला
9 1147096 रुचि पुनिया
10 6342814 मानसी श्योराण



