
कमला नगर: महाराजा अग्रसेन की जयंती को लेकर हुई बैठक
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: महाराजा अग्रसेन की आगामी अक्तुबर माह में 5148वीं जयंती की तैयारियों को लेकर वैश्य युवा मैत्री संघ द्वारा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का आयोजन कमला नगर क्षेत्र स्थित सेवा सदन में किया गया।
इस दौरान संघ के कई पदाधिकारियों सहित कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
आपकी जानकारी के लिए बतादें कि पिछले कई सालों से वैश्य युवा मैत्री संघ महाराजा अग्रसेन जयंती का आयोजन करती आ रही है और पिछली साल की भांति इस बार भी मॉडल टाउन क्षेत्र के कमला नगर स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर धूमधाम से आयोजित करने जा रही है, जिसकी तैयारियों के लिए आज बैठक का आयोजन भी किया गया।
इस दौरान वैश्य युवा मैत्री संघ के प्रधान रोहित गुप्ता बेगे वाले, उप-प्रधान गगन गर्ग, मुख्य संरक्षक आदिश्वर गुप्ता, राजेंद्र गुप्ता, संरक्षक संजय कनौड़िया, परामर्श दाता सुरेश मित्तल, राकेश जैन, मुकेश गोयल, देवेंद्र गोयल, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर गोयल, महामंत्री राजेश गुप्ता, मंत्री संजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, सचिन जिंदल, कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता सहित संघ की महिला विंग व कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान संघ के प्रधान रोहित गुप्ता ने बताया कि आगामी तीन अक्तूबर को कमला नगर के अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन की 5148वीं जयंती बडेÞ ही हर्षोल्लास से मनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि इस दौरान हवन माल्यापर्ण सहित कई कार्यक्रम किए जाएंगे। इसी बीच रोहित गुप्ता ने कहा कि इस मौके पर महाराजा अग्रसेन की महिमा का गुणगान करने के लिए हिसार से भैय्या दिव्यदास द्वारा गुणगान किया जाएगा।




