हरियाणा

‘केजरीवाल ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनवाएं: अमन

टीम एक्शन इंडिया
भिवानी: आम आदमी पार्टी पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने रविवार को भिवानी में बदलाव जनसभा कर हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल के लिए प्रदेश की जनता का आशिर्वाद मांगा। उनके साथ वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा मौजूद रहे। प्रदेश संयुक्त सचिव इंदु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष यादव, प्रदेश संगठन मंत्री रविंदर मटरू, गीता श्योराण, धनराज कुंडू, पवन हिन्दुस्तानी, रामचंद्र फौजी, पूर्ण जांगड़ा, दीपक बागड़ी, विक्की चंडालिया, श्याम लाल शर्मा, रोहित, सतीश शांडिल्य, राजा चांगिया, महेश हुड्डा, मनोज शर्मा, ओंकार सैनी और नरेश गोयल मौजूद रहे।

बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उस अरविंद केजरीवाल की जन्मभूमि पर आया हूं जिसने दिल्ली और पंजाब की दशा और दिशा बदल दी। उनका जन्म 16 अगस्त 1968 को हुआ था, उस दिन कृष्ण जन्माष्टमी थी। यह भी कोई मामूली इत्तेफाक नहीं है। अरविंद केजरीवाल हरियाणा की धरती पर पैदा होकर तीन बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बने और पंजाब में सरकार बनाई।

अरविंद केजरीवाल ने देश की राजनीति की दशा और दिशा बदलने का काम किया है। उन्होंने कहा ये हरियाणा के लिए गर्व की बात है कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल और अस्पताल बनाए हैं। पूरी दूनिया के लोग दिल्ली में बनाए स्कूल और अस्पतालों देखने आते हैं। अरविंद केजरीवाल ने देश से भ्रष्टाचार को खत्म करने का काम किया, महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं को अच्छा जीवन देने का काम किया। अरविंद केजरीवाल आम घरों के बच्चों को राजनीति में लेकर आए और उन्हें विधायक, सांसद और मंत्री बनाया। इससे पहले अन्य पार्टियों के लोग पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति करते आ रहे थे।

अरविंद केजरीवाल ने इन पार्टियों का ठेका खत्म करने का काम किया है। आज हरियाणा के युवाओं के पास भी अरविंद केजरीवाल से जुड़कर अपने क्षेत्र की सेवा करने का मौका है।

उन्होंने कहा कि भिवानी में भी स्कूलों और अस्पतालों का बुरा हाल है। ये विकसित भारत की बात करते हैं लेकिन 20-20 साल से सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं हो रहा। हरियाणा में व्यापारियों पर गोलियां चलाकर फिरौती मांगी जा रही है, भिवानी के आसपास के इलाके में लोगों को पीने का पानी की भी समस्या का समाधान करना पड़ रहा है। आजादी के 75 साल बाद भी लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही तो पता नहीं ये कौन से विकास की बात करते हैं। हरियाणा के लोगों ने सबको मौका दिया। लेकिन जनता को केवल धोखा, बरोजगारी और महंगाई के अलावा कुछ नहीं मिला। इसलिए इस बार हरियाणा की जनता बदलाव के लिए तैयार रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button