
केवल पार्क : भगवान राम को वनवास जाते देख दर्शकों की भर आई आंखें
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: अपने अभिनय के लिए मशहूर केवल पार्क रामलीला में भगवान राम के जीवन के विभिन्न पहलुओं का सुंदर चित्रण किया जा रहा है। इसी कड़ी में राम वनवास का मंचन देख दर्शकों की आंखें भर आई। इस दौरान पंडाल पूरी तरह से शांत हो गया। दृश्य में दिखाया गया कि मां सीता से परिणय सूत्र में बंधने के बाद भगवान राम, मां जानकी और लक्ष्मण अयोध्या पधारे। जहां उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।
उधर, मंथरा ने जब सुना कि राम का राज तिलक होने वाला है तो वह कैकेई को भड़काने पहुँच जाती है। कैकेई राजा दशरथ से राम की कसम देकर अपने दो वचनों को मंगाती है। पहला राम को 14 वर्ष का वनवास तथा भरत को राजगद्दी। हालांकि राजा दशरथ न चाहते हुए भी अपने वचनों का मान रखने के लिए वचन दे देते हैं। भगवान राम अपने पिता के वचन का मान रखने के लिए खुशी खुशी राजा की गद्दी छोड़ कर वनवास जाना स्वीकार कर लेते है। आपको बता दे कि आदर्श कला केंद्र, केवल पार्क रामलीला कमेटी इस बार अपनी गोल्डन जुबली मना रही है।
ये लोग रहे मौजूद: प्रधान विनोद तायल, महासचिव राघवेंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रिंस गुप्ता, उपाध्यक्ष महावीर गर्ग, उपाध्यक्ष महंत अनिल शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील गर्ग, उपाध्यक्ष अमित गर्ग उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष अरूण गर्ग, सहसचिव अमरनाथ कंसल, सहसचिव प्रवीण गोयल, स्वागताध्यक्ष राजबीर शास्त्री, स्वागताध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, राजेंद्र गर्ग, रवि वधवा, राकेश गर्ग, चंद्र शेखर शर्मा, सुमित गुप्ता, कैलाश गोयल, दिनेश अग्रवाल, राजेंद्र मित्तल, महेंद्र, मोहन सहित भारी संख्या में दर्शर्कों की गरिमामयी उपस्थिति रही।



