हरियाणा

क्रीमी लेयर की आय सीमा 8 लाख करना ओ बी सी वर्ग को नायाब सौगात: कांबोज

टीम एक्शन इंडिया
चंडीगढ़/जींद: जिला भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक संपन्न हुई। जिसको संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री एवम भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव कांबोज ने कहा कि क्रीमी लेयर की आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख करना नायब सरकार की पिछड़ा वर्ग को नायाब सौगात है।

उन्होंने कहा कि पिछड़ा वर्ग की वर्षों पुरानी मांगों को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 23 जून को मंजूर कर ओबीसी वर्ग का दिल जीत लिया है इसके लिए आज यह प्रदेश कार्यकारिणी ध्वनि मत से मुख्यमंत्री जी का धन्यवाद प्रस्ताव पारित करती है। कांबोज ने कहा कि 23 जून को मुख्यमंत्री जीने जहां क्रीमी लेयर की आय सीमा बढ़ाई वहीं विशेष भर्ती अभियान द्वारा ओबीसी श्रेणी की रिक्त पड़ी सीटों को प्राथमिकता के आधार पर भरने की घोषणा की है।

कांबोज ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने ओबीसी वर्ग के छात्रों को 12 हजार से 20 हजार रु की छात्रवृति देने की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि राज्य की अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग की धर्मशालाओं के सौंदर्यकरण एवम नवीनीकरण के लिए 100 करोड़ रु आंबटित कर “सबका साथ, सबका विकास” को सार्थक किया है। ओबीसी मोर्चा की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी में ध्वनि मत से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का धन्यवाद किया कि उन्होंने हरियाणा प्रदेश में ओबीसी वर्ग से एक कर्मठ कार्यकर्ता को प्रदेश का मुख्यमंत्री नामित किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री फनिंदर नाथ शर्मा ने अपने संबोधन में कहा की प्रदेश का आम चुनाव में समय नहीं बचा है इसलिए सभी कार्यकर्ता प्रदेश एवम केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर घर जाकर बताएं। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र एवम प्रदेश सरकार को बनाने में ओबीसी वर्ग का अहम योगदान है।
गत लोक सभा चुनाव में भी पिछड़ा वर्ग के लोगों ने भाजपा को भरपूर मात्रा में वोट करके तीसरी बार केंद्र में भाजपा की मोदी जी के केंद्र में सरकार बनाने में मदद की है।

कार्यकारिणी बैठक का प्रारंभ भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी , दिन दयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने और वंदे मातरम् गीत के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button