
रोहिणी मेंमानव सेवा संस्थान ने लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली के रोहिणी सैक्टर-6 स्थित सनातन धर्म मंदिर में मानव सेवा संस्थान के द्वारा 75वां नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस मौके पर मेदांता अस्पताल, क्लोव डेंटल, सेन्टर फॉर साईट के डाक्टरों द्वारा शिविर में आये हुए मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस अवसर पर मानव सेवा संस्थान के राष्टÑीय अध्यक्ष विजेन्द्र यादव ने बताया कि इस शिविर में बीपी, शुगर, कैल्सियम, दांत, आंख सहित कई प्रकार की जांच की और दवाईयां भी नि:शुल्क दी गई। श्री यादव ने बताया कि इस दौरान 241 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई।
इस मौके पर विजेन्द्र यादव, चेतन अग्रवाल, नवीन मुंजाल, भगत सिंह, किशन लाल, जितेन्द्र कुमार, विजय यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर चेतन अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार के शिविर सभी को आयोजित करने चाहिए, ऐसे शिविरों से लोगों को स्वास्थ्य की सेवाएं उनके घर के समीप ही मिल जाती है। इस मौके पर कई गणमान्य लोगों ने भी विचार रखें।



