हरियाणा

श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया गुरु अर्जुन देव जी का शहादत दिवस

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। डेरा कार सेवा गुरुद्वारा के प्रमुख बाबा सुक्खा सिंह के मार्गदर्शन में शहीदों के सरताज गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस मनाया गया। इसका आयोजन गुुरु पर्व प्रबंधक कमेटी द्वारा हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से किया गया। इस मौके पर गुरमत समागम आयोजित किया गया, जिसमें देशभर से आए रागी-ढाढी जत्थों ने गुरु की महिमा का गुणगान कर संगतों को निहाल किया।

इस मौके पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल, प्रधान भूपेन्द्र सिंह असंध, कमेटी के उपाध्यक्ष सुदर्शन सिंह सहगल, प्रवक्ता कंवलजीत सिंह अजराना, गुरविन्द्र सिंह धमीजा, तेजेन्द्र सिंह मक्कड़ गुरमत समागम में पहुंचे।

गुरु पर्व प्रबंधक कमेटी के प्रधान बरिन्द्र सिंह एवं महासचिव इंद्रपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर संगतों में उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर ठंडे पानी की छबील लगाई गई। कार्यक्रम में हरियाणा सिक्ख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की धर्म प्रचार कमेटी के चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु अर्जुन देव जी ने मानवता के लिए शहादत दी थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button