
मॉडल टाउन आरडब्ल्यूए ने छबील लगाकर बुझाई लोगोंकी प्यास
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: जून महीने की भीषण गर्मी में हर वर्ष की तरह इस बार भी मॉडल टाउन आरडब्ल्यूए ने गंगा दशहरा एवं निर्जला एकादशी के अवसर पर शालीमार पार्क मॉडल टाउन सैकेंड के मुख्य द्वार पर छबील का आयोजन किया गया। इस दौरान लगभग 3000 से भी अधिक व्यक्तियों ने जून महीने की गर्मी में दूध और गुलाब शरबत से अपनी प्यास बुझाई।
इस अवसर पर मॉडल टाउन आरडब्ल्यूए की समस्त कार्यकारिणी और पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में मॉडल टाउन आरडब्ल्यूए के प्रधान विजय डालमिया, महामंत्री निर्भय नरुला, कोषाध्यक्ष अजीत चावला, वरिष्ठ उप प्रधान प्रेम मनोहर गोयल, के साथ-साथ क्षेत्रीय विधायक अखिलेश पति त्रिपाठी, निगम पार्षद विकेश सेठी, भाजपा चाँदनी चौक जिलाध्यक्ष सरदार कुलदीप सिंह, अशोक गोयल देवराहा, पूर्व निगम पार्षद सीमा गुप्ता के अतिरिक्त विभिन्न संस्थाओ के प्रतिनिधि के अलावा म्ाांड़ल टाउन आरडब्ल्यूए के संरक्षक बृजमोहन गोटेवाले, महिंद्र बंसल, परामर्शदाता प्रेम चंद गुप्ता, उप प्रधान पवन अग्रवाल, सांस्कृतिक सचिव राज चंदोक, सुभाष तायल, कानूनी सचिव राजकुमार गुप्ता, बागबानी सचिव चंद्र प्रकाश, कार्यकारिणी सदस्य शोभाचंद शारदा, मोहन क्वात्रा, संजय गोयल सहित मॉडल टाउन की विभिन्न संस्थाओ के प्रतिनिधि और अन्य गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से मौजूद रहे।
आपकी जानकारी के लिए बतादें कि मॉडल टाउन आरडब्ल्यूए (रजि) माडल टाउन की एक महत्वपूर्ण सामाजिक संस्था है, जो कि समाज में प्यार, परोपकार और भाईचारा रखने का भरकस प्रयासरत रहती है।
इसके अलावा मॉडल टाउन के निवासियों की समस्याओं का समय-समय पर समाधान करने के साथ-साथ नि:शुल्क हेल्थ कैम्प का भी आयोजन करवाते रहते है।