हिमाचल प्रदेश

नाहन: पूर्व सरकार 95 हजार करोड़ का कर्ज देकर गई: राजीव किमटा

टीम एक्शन इंडिया/ नाहन/ एसपी जैरथ
पूर्व भाजपा ने 95 हजार करोड़ के कर्ज तले प्रदेश को डुबा दिया है। सत्ता वापिस लौटने की भूख में पूर्व जयराम सरकार ने अंतिम छ: मास के दौरान सैंकड़ों संस्थान बिना बजट के खोल दिए गए परंतु बीते वर्ष विधान सभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता ने पूर्व भाजपा सरकार को आईना दिखा दिया। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजीव किमटा ने राजगढ़ में एक प्रैस वार्ता को संबोधित करने के दौरान कही। उन्होंने बताया कि प्रदेश में बरसात के दौरान आई आपदा के लिए केंद्र से कोई विशेष पैकेज नहीं मिला। प्रदेश सरकार ने अपने बजट से आपदा राहत कार्यों के लिए 4500 करोड़ का प्रावधान किया गया, जिसमें भारी बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त मकान के लिए दी जाने वाली राशि को एक लाख से बढ़ाकर सात लाख किया गया है।

सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में आई आपदा के दौरान स्वयं कमांडर के रूप में कार्य किया जोकि उनकी दूरदर्शिता और सोच का एक सकारात्मक प्रमाण है। उन्होंने आरोप लगाया कि आपदा के दौरान पच्छाद की विधायक रीना कश्यप मूकदर्शक बन कर बैठी रही। किमटा ने बताया कि प्रदेश में भाजपा धड़ों में बंट चुकी है। आज की तारीख में प्रदेश में प्रमुखत: पांच गुट बन गए है जिनमें जेपी नडडा गुट, बिंदल गुट, जयराम गुट, अनुराग गुट और शांता कुमार गुट बन गए है। इन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर लोगों को बहुत ठगा है और चुनाव आने के अंतिम छ: माह में सरकारी संस्थानों को रेवडि?ों की तरह बांट दिया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव दयाल प्यारी, प्रदीप कंवर संगठन महासचिव, सहित आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button