हरियाणा

नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल को बड़ी जिम्मेदारी देकर बढ़ाया करनाल का मान आजाद सिंह

टीम एक्शन इंडिया
राजकुमार प्रिंस
करनाल। हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के वाइस चेयरमैन आजाद सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करनाल से नवनिर्वाचित सांसद मनोहर लाल को कैबिनेट मंत्री तथा राव इंद्रजीत और कृष्ण पाल गुर्जर को राज्यमंत्री बनाकर हरियाणा को सबसे ज्यादा प्रतिनिधित्व दिया है।

पहली बार करनाल को कैबिनेट का पद मिला है। करनाल को निश्चित ही बड़ी सौगातें मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल को कैबिनेट मंत्री बनाकर करनाल के विकास की नई राह खोल दी है। करनाल को अब वह और अधिक परियोजना दे पाएंगे। पहली बार करनाल को मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री एक साथ मिले हैं। इस खुशी को रात में मंत्रिमंडल के गठन के बाद मिठाई बांटकर उत्सव के रूप में मनाया।

आजाद सिंह ने बताया कि करनाल को दोहरी खुशी मिली है। करनाल के साथ मुख्यमंत्री और सांसद निश्चित ही न्याय करेंगे और करनाल को केंद्र सरकार और राज्य सरकार की अधिक से अधिक योजनाओं का लाभ दिलाऐंगे। उन्होंने बताया कि मनोहर लाल के मंत्री बनने से करनाल को इंडस्ट्रीज का हब बनने की संभावना बड़ी है। निश्चित ही वह युवाओं को रोजगार देने के लिए करनाल में बड़ी औद्योगिक परियोजना लेकर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button