हरियाणा

पर्यावरण दिवस पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

टीम एक्शन इंडिया
कुरुक्षेत्र विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में 10 हरियाणा बटालियन द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इन कार्यक्रमों के आयोजन के जरिये समाज के सभी लोगों को आने वाली पर्यावरण से सम्बंधित समस्याओं के बारे में जागरूक करना है। विश्वविद्यालय में कैडेट्स द्वारा पौधारोपण किया गया।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में पौधारोपण करने के बाद कैडेट्स को संबोधित करते हुए कर्नल काहलों ने कहा कि पर्यावरण हम सब के लिए आज एक ज्वलंत विषय है। आज हम सब का दायित्व है कि हम अधिक से अधिक पौधारोपण करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने बताया कि सब लोगों द्वारा अपनी आदतों में छोटे छोटे सुधार करने से ही हम पर्यावरण की रक्षा कर सकते है। उन्होंने कहा की हमे प्लास्टिक को भी अलविदा कह देना चाहिए। केवल वृक्ष लगाना ही पर्याप्त नहीं है, हमे ये भी सुनिश्चित करना है कि ये पेड़ जीवित भी रहे। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक कैडेट एक पेड़ होना चाहिए और ये श्रृंखला टूटनी नहीं चाहिए ।

इस अवसर पर आयोजित किये गए कार्यक्रमों में राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल के कैडेट्स द्वारा एक साइकिल रैली निकाली गई। यह रैली राजकीय विद्यालय से आरम्भ होकर विश्वविद्यालय में पहुंची। इस रैली को 10 हरियाणा बटालियन के कमांडिंग आॅफिसर कर्नल अमरदीप सिंह कहलों ने झंडा दिखा कर रवाना किया। 10 हरियाणा बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल नितीश कुमार भी कैडेट्स के साथ साइकिलिंग करते हुए आए।

इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा अपने विचार भी प्रस्तुत किये गए और जलाशयों के महत्व के बारे में बताया और साथ ही साथ ग्लोबल वार्मिंग के बारे में बताया। इस अवसर पर एनसीसी के इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ वीरेंदर पाल ने कहा की आज के समय में वैज्ञानिक ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के लिए नयी-नयी मशीनों को बनाने में जुटे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button