
वीआईपी नम्बर लेने के इच्छुक लोगों ने नम्बर लेकर किये सपने पूरे
टीम एक्शन इंडिया
पानीपत/कमाल हुसैन
जिला सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में शुक्रवार को उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के दिशानिर्देश पर एसडीएम मनदीप सिंह की अध्यक्षता में वीआईपी नम्बरों की बोली हुई। बड़ी संख्या में वीईपी नम्बर लेने के इच्छुक लोगों ने भागीदारी की व बढ़ -चढ़ कर वीईपी नम्बरों की बोली लगाई। बोलीदाता पार्थ द्वारा एचआर 06 बीसी 7777 नम्बर की बोली 2 लाख 90 हजार पर लगाई।
इसी कड़ी में बोली दाता अमरदीप ने एचआर 06 बीसी 1111 की बोली 2 लाख 31 हजार में लगाई। बोली दाता सन्नी ने एचआर 06 बीसी 9999 की बोली 2 लाख 11 हजार पर लगार्ई। बोली दाता राजकुमार ने एचआर 06 बीसी 1000 की बोली 1 लाख 41 हजार पर लगाई। गोपाल नारंग ने एचआर 06 बीसी 3333 की बोली 1 लाख 40 हजार में लगाई।
आदित्य ने एचआर 06 बीसी 8888 की बोली 1 लाख 30 हजार में लगाई। कुंवर दीप ने एचआर 06 बीसी 1313 की बोली 1 लाख 14 हजार में लगाई। हरीश काठपाल ने एचआर 06 बीसी 5555 की बोली 1 लाख 11 हजार की लगाई।
बोली दाता विक्रम कन्धोल ने एचआर 06 बीसी 6666 की बोली 1 लाख 6 हजार में लगाई। रोनित ने एचआर 06 बीसी 4444 की बोली 1 लाख 1 हजार में लगाई। अजय गुप्ता ने एचआर 06 बीसी 0555 की बोली 80 हजार में लगाई। वर्णित ने एचआर 06 बीसी 5000 नम्बर की बोली 79 हजार में लगाई। मदन लाल ने एचआर 06 बीसी 0111 की बोली 61 हजार में लगाई। रिद्धि ने एचआर 06 बीसी 1818 की बोली 60 हजार में लगाई। सुनील ने एचआर 06 बीसी 7000 की बोली 59 हजार में लगाई। दिनेश ने एचआर 06 बीसी 4500 की बोली 44 हजार में लगाई। आशीष ने एचआर 06 बीसी 1010 की बोली 12 हजार में लगाई।




