![](https://actionindialive.com/wp-content/uploads/2024/07/sanjay-giri-copy.jpg)
युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच की काव्य एवं लघुकथा गोष्ठी संपन्न
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के तत्वावधान में एक काव्य एवं लघुकथा गोष्ठी द्वारका, नई दिल्ली में आयोजित की गई।
इस गोष्ठी की अध्यक्षता युवा उत्कर्ष साहित्यिक मंच के कार्यकारी अध्यक्ष विजय प्रशांत ने की। इस अवसर दिल्ली प्रदेश की अध्यक्ष शारदा मदरा और राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर उपाध्याय ,महासचिव ओम प्रकाश शुक्ल ,मीडिया प्रभारी संजय कुमार गिरि, मिलन सिंह और सुषमा शैली सहित कई साहित्यकारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ सुश्री शारदा मदरा के सरस्वती वंदना से आरंभ हुआ े पारिवारिक वातावरण में तीन घंटे तक चली इस गोष्ठी में रामकिशोर उपाध्याय, ओम प्रकाश शुक्ल ,संजय कुमार गिरि , सुश्री मिलन सिंह, सुश्री शारदा मदरा और सुश्री सुषमा शैली आदि ने भरपूर काव्य पाठ किया और बहुत अच्छी -अच्छी लघुकथाओं का पाठ कर समां बाँध दिया े विजय प्रशांत ने अपने अध्यक्षीय काव्यपाठ से गोष्ठी को नयी ऊंचाई प्रदान की े मंच- सञ्चालन सुश्री सुषमा शैली ने मोहक अंदाज में किया े महासचिव् ओम प्रकाश शुक्ल ने सभी साहित्यकारों का आभार व्यक्त किया।