दिल्ली

पूनम चौहान ने किया विभिन्न मंडलों में संगठनात्मक प्रवास शुरू

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: उत्तर पूर्वी लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष पूनम चौहान ने उत्तर पूर्वी जिला भाजपा के प्रत्येक मंडल में एकदिवसीय संगठनात्मक प्रवास की शुरूआत की है। जिसमें स्वयं जिला अध्यक्ष हर मंडल में जाकर मंडल की कार्य प्रणाली व उपस्थिति का जायजा ले रही हैँ।

ेखंड प्रमुख पन्ना प्रमुख व बूथ अध्यक्षों से एक-एक कर संपर्क व संवाद कर रही हैं। जिन मंडलों में बहुत अच्छे कार्य किए है और जिनकी कार्यशैली बहुत अच्छी रही है उसे मंडल की पूरी टीम व मंडल अध्यक्ष को सम्मानित कर उनका उत्साह वर्धन करने का कार्य किया जा रहा है।

विधानसभा को देखते हुए अभी से हर कार्यकर्ता को उनके दायित्व के निर्वहन के लिए कार्यों का विभाजन शुरू कर दिया गया है और आने वाले समय में संगठन के हर कार्य को सर्वोपरि मानते हुए सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्यकर्ता को निरंतर आगे भी सम्मानित किया जाएगा।

जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र राजोरा ने अपने जीवन का परिचय देते हुए एक कार्यकर्ता के रूप में अपने विचारों को सभी के समक्ष रखा। मीडिया प्रभारी दीपक चौहान ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लेकर हर मंडल में जाएंगे महिला शक्ति युवा शक्ति पंच परमेश्वर त्रिदेव इन सभी को संगठन के एक सूत्रीय धागे में बंधे मोती के गुच्छे के समान हैं।

विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराने का कार्य प्रत्येक मंडल में बहुत पहले शुरू किया जा चुका है अब मण्डल में जिला अध्यक्ष के प्रवास के बाद और मजबूती मिल रही है। योगेंदर राजोरा, दीपक चौहान, जसबीर दयाला, कुलदीप नैंनवाल, तरुण बंसल, ओपी, बी के भारद्वाज मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button