राजनीतिक

प्रियंका ने गिनाई कांग्रेस की गारंटी राहुल ने किए सरकार पर प्रहार…

 

भोपाल

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की चुनाव के पीक दिनों में मतदान के आठ दिन पहले प्रदेश में एंट्री हुई है। राहुल गांधी की एंट्री अपने पुराने साथी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ अशोक नगर से हो रही है। हालांकि उनकी बहन एवं कांग्रेस की राष्टÑीय महासचिव प्रियंका गांधी लगातार सभाएं कर रही है। प्रियंका गांधी आज विंध्य में दो सभाएं कर रही है।

राहुल गांधी दोहपर में प्रदेश में आएंगे, अशोक नगर के बाद वे जबलपुर में भी चुनाव प्रचार के लिए लंबा समय देंगे।चित्रकूट में प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा ने तीन महीने पहले लाड़ली बहना की घोषणा की। जो 18 साल सरकार में रहे, क्या 18 साल में बहना लाड़ली नहीं थी, गरीबी नहीं थी, क्या यहां की जनता संघर्ष नहीं कर रही थी। ये घोषणा पहले क्यों नही की। हम हर महीने 1500 रुपए महिलाओं के खातें में देंगे। यह घोषणा कर्नाटका में कांग्रेस ने की थी।  जैसे ही सरकार बनी मंत्रिमंडल की पहली बैठक में यह तय किया गया कि खाते खुलवाएं और पैसे डलवाएंगे। प्रतिमाह उनके खाते में पैसे डाले जा रहे हैं। हमने यहां पर वादा किया है कि गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपए देंगे। धान का 2500 रुपए देंगे।  छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार में 2400 रुपए धान का समर्थन मिलता रहा। अब 2600 रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों के कर्ज माफ होंगे। कांग्रेस की सरकार थी तब कर्जा माफ किया। भाजपा ने सरकार चोरी कर ली। हमारी 15 महीने सरकार चली, हमने किसानों के कर्ज माफ करने का काम शुरू किया था। हमारी सरकार आएगी तो यहां के किसानों के कर्ज माफ होंगे। प्रियंका गांधी ने कर्मचारियों को साधते हुए कहा कि शासकीय नौकरी करने वाले सभी को उम्मीद होती थी कि रिटायर होने के बाद पेंशन मिलेगी, तो अब हम उसे देने का वादा कर रहे हैं।  

सिंधिया के गढ़ में राहुल
गुरुवार की दोपहर में राहुल गांधी अपने पुराने साथी ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ अशोक नगर पहुंच रहे हैं। यहां पर उनकी सभा होगी। इसके बाद वे जबलपुर जाएंगे। जहां पर उनका रोड शो होगा और यहीं पर उनकी सभा भी होगी। राहुल गांधी का इस महीने में यह पहला प्रदेश का दौरा है।

विंध्य में इसलिए गरजी प्रियंका
विंध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की लगातार हुई सभाओं के बाद अब प्रियंका गांधी इस क्षेत्र में इन सभी की सभाओं का जवाब देने के लिए पहुंची है। प्रियंका गांधी चित्रकूट के बाद रीवा में भी सभा करेंगी। इससे पहले इस क्षेत्र के ब्यौहारी में राहुल गांधी ने करीब एक महीने पहले सभा की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button