हिमाचल प्रदेश

यात्रा का उद्देश्य: करोड़ों देशवासियों को आगे बढ़ाना: उषा

टीम एक्शन इंडिया/हमीरपुर/विवेकानंद वशिष्ठ
विकसित भारत संकल्प यात्रा में आज रविवार को हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के दडूही पंचायत में पहुंची। यात्रा के दौरान वहां की स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान उषा बिरला ने सबसे पहले तो यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित हमीरपुर मंडल के अध्यक्ष आदर्श कांत शर्मा का स्वागत किया और साथ में ही महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री नीरू को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के यात्रा के मुख्य संयोजक संजीवन पटेल का भी पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उसके बाद स्थानीय प्रधान उषा बिरला ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है और इसी दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत साढ़े 9 वर्ष गरीब कल्याण के वर्ष रहे हैं। विकसित भारत संकल्प यात्रा 130 करोड़ देशवासियों को विकसित करने की यात्रा है।

उषा बिरला ने कहा कि गरीबी उन्मूल्य की दिशा में बड़ा काम शुरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के हित में 9 करोड़ किसानों के खातों में 6 हजार रुपए प्रति वर्ष डाले जा रहे हैं, ताकि किसान बीज खाद के लिए आत्मनिर्भर हो सकें। 47 करोड़ गरीबों के जनधन के खाते खुलवाए गए जिन खातों में सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सहयोग राशि डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफि ट ट्रांसफ र के माध्यम से बिना भ्रष्टाचार के इन तक पहुंचाई गई। बिरला ने कहा कि आज विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश भर में प्रारंभ हुई है और भारत को विकसित भारत बनाने का लक्ष्य देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिया गया है। इस दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। मोदी सरकार के विगत कार्यकाल के दौरान 11 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए। साढ़े तीन करोड़ गरीबों को पक्के घर दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button