अन्य राज्यदिल्ली

दिल्ली की महिलाओं को रक्षाबंधन का तोहफा, CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च की लक्ष्मी योजना

 नई दिल्ली

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी की महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री ने बुधवार को महिलाओं के लिए लक्ष्मी योजना का अप्रूवल पत्र दिया है. लक्ष्मी योजना के तहत नौ लाख से ज्यादा महिलाओं ने अब तक रजिस्ट्रेशन किया है। 

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी शुरुआत करते हुए कहा कि PM मोदी की सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई कदम उठाए हैं. उन्होंने सुकन्या समृद्धि योजना, मातृ वंदन योजना, ड्रोन दीदी योजना समेत महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का जिक्र किया। 

उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार सिर्फ बातें करती थी, काम नहीं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जो कहती है वह करती है. मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पिछली सरकार दिल्ली पर भारी कर्ज छोड़ गई थी, जिसे चुकाने में उनकी सरकार का पूरा एक साल लग गया. उन्होंने बताया कि इसी कारण वे पिछली साल इस योजना को शुरू नहीं कर पाई थी। 

दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत दिल्ली सरकार महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक मदद देगी. ये सहायता आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को दी जाएगी और इसे दो तरीकों से उनके लिए जारी किया जाएगा. लाभार्थी महिलाओं को सरकार 1,500 रुपये RD या FD खाते में देगी, तो 1,000 रुपये सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) वॉलेट में दिए जाएंगे। 

वहीं दूसरे तरीके में पात्र महिलाएं पूरी रकम अपने आरडी/एफडी खाते में ही ले सकेंगी. बता दें कि इन सेविंग खातों में 31 जुलाई 2029 तक पैसे लॉक-इन रहेंगे और तीन साल के बाद ब्याज समेत यह पूरा पैसा उन्हें दे दिया जाएगा। 

खास बात तो ये है कि सरकार ने लक्ष्मी योजना के तहत पात्रता मानदंड तय करने के साथ ही ये भी साफ किया है कि किन महिलाओं को इस योजना से दूर रखा जाएगा यानी उन्हें 2500 रुपये मंथली आर्थिक मदद का लाभ नहीं मिलेगा। 

जिन महिलाओं के तीन से अधिक बच्चे हैं उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. जिस परिवार के पास चार पहिया वाहन है, उसे भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. साथ ही, अगर किसी महिला के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज होगा तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. जिनके परिवार में सालाना 2400 यूनिट से ज्यादा की बिजली खर्च हो रही होगी उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. अगर महिला या परिवार GST या इनकम टैक्स भरता होगा तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा. अगर कोई सरकारी नौकरी में या है उससे सेवानिवृत्त हुआ है तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा। 

क्‍या है द‍िल्‍ली लक्ष्‍मी योजना की पात्रता 

    महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए
    परिवार की कुल आय 2.5 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिए
    एक परिवार से एक ही महिला को लाभ मिलेगा
    महिला कम से कम 10 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी हों
    महिला के खिलाफ कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं होना चाहिए
    महिला के 3 से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए
    परिवार साल में 2400 यूनिट से ज्यादा बिजली न खर्च करता हो
    महिला या परिवार जीएसटी या इनकम टैक्स न भरता हो
    घर में कार नहीं होनी चाहिए, परिवार से कोई सरकारी नौकरी में न हो या रिटायर न हुआ हो

पैसा चाहिए तो सीबीडीसी वॉलेट बनाना होगा
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्वीकृति पत्र बांटते हुए कहा कि महिलाओं को दिल्ली लक्ष्मी योजना का पैसा कैश नहीं मिलेगा। इन पैसों के लिए बैंक खाता और CBDC वॉलेट मोबाइल में खोलना होगा। 1000 रुपये इसी वॉलेट में आएंगे। इसी के जरिए आप यह पैसा खर्च कर सकती हैं। बाकी के 1500 रुपये FD के रूप में जमा होंगे, जो 3 साल के बाद एक साथ मिलेंगे।

दिल्ली लक्ष्मी योजना: क्या आपको भी मिलेगा लेटर, यहां जानें
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लॉन्च कर दिया गया है और इसकी पहली किस्त से पहले पात्र महिलाओं को लेटर बांटने शुरू हो गए हैं। आज 2500 महिलाओ को यह लेटर दिया गया है। अगर आपने भी फॉर्म भरा है तो आप चेक कर सकते हैं कि क्या आपको लेटर मिलेगा या नहीं। इसके लिए आपको Portal पर Track Application पर क्लिक करना है। यहां अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से लॉगिन करके आप अपने आवेदन फॉर्म का स्टेटस जान सकते हैं।

दिल्ली लक्ष्मी योजना लॉन्च, लाभार्थियों को बांटे गए लेटर
दिल्ली लक्ष्मी योजना को लॉन्च कर दिया गया है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। तालकटोरा स्टेडियम में 2500 महिलाओं को कार्यक्रम में शामिल किया गया और 65 महिलाओं को मंच पर बुलाकर लेटर दिया गया। बाकी महिलाओं को भी 1 सितंबर से पहले तक लेटर मिल जाएंगे। इसके बाद 1 सितंबर से पैसा मिलना शुरू हो जाएगा।

द‍िल्‍ली लक्ष्‍मी योजना के 1 स‍ितंबर से खाते में आएंगे पैसे
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में दिल्ली लक्ष्मी योजना की पात्र महिलाओं को मिलेगा आधिकारिक पत्र। 1 स‍ितंबर से खाते में 2500 रुपये आएंगे। आज 4000 महिलाओं को स्‍वीकृत‍ि पत्र मिलेगा। अभी तक 9.14 लाख महिला कर योजना में रजिस्ट्रेशन चुकी हैं।

द‍िल्‍ली लक्ष्‍मी योजना: क्‍या आपके खाते में आएगा पैसा, आपको म‍िलेगा लेटर?

    अगर आपकी उम्र 21 से 60 के बीच है
    अगर आप क‍िसी सरकारी नौकरी या पेंशनधारक नहीं हैं
    पर‍िवार की आय 2.5 लाख रुपये से ज्‍यादा नहीं है
    मह‍िला 10 साल या उससे ज्‍यादा से द‍िल्‍ली की न‍िवासी है
    अगर मह‍िला के ख‍िलाफ कोई आपराध‍िक केस दर्ज नहीं है
    अगर मह‍िला के 3 से ज्‍यादा बच्‍चे नहीं हैं
    पर‍िवार 2400 यून‍िट से ज्‍यादा साल में खर्च नहीं करता है
    मह‍िला या पर‍िवार इनकम टैक्‍स या जीएसटी नहीं भरता हो
    अगर आपके घर में कार नहीं है 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button