धर्म-आस्था

शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर: जुलाई–अगस्त 2026 में 3 राशियों की बदलेगी किस्मत

 ज्योतिष शास्त्र में न्याय और कर्म के देवता माने जाने वाले शनि देव जल्द ही बड़ा नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. साल 2026 के जुलाई महीने की शुरुआत में शनि देव रेवती नक्षत्र के दूसरे पद (चरण) में प्रवेश करेंगे. चूंकि रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं, जो शनि के परम मित्र माने जाते हैं, इसलिए शनि का यह गोचर बेहद प्रभावशाली रहने वाला है.

शनि की यह नई स्थिति वैसे तो सभी 12 राशियों को प्रभावित करेगी, लेकिन 3 भाग्यशाली राशियां ऐसी हैं जिनके लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होगा. आइए जानते हैं कि जुलाई से अगस्त के बीच होने वाले इस गोचर से किन राशियों के अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं.

कब हो रहा है शनि का यह गोचर?
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, वर्तमान में शनि देव मीन राशि और रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं.  2 जुलाई 2026, गुरुवार को सुबह 08:22 बजे शनि रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में प्रवेश कर जाएंगे और 20 अगस्त 2026 तक इसी स्थिति में रहेंगे. इसके बाद वे पुनः पहले पद में लौटेंगे.  इसी गोचर काल के दौरान 27 जुलाई को शनि वक्री भी होने वाले हैं, जिससे इसका प्रभाव और अधिक बढ़ जाएगा.

इन 3 राशियों पर बरसेगी शनि देव की विशेष कृपा
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर नवम (भाग्य) भाव में होने जा रहा है. यहां से शनि की दृष्टि आपके लाभ, पराक्रम और छठे भाव पर रहेगी, जो आपके लिए बेहद शुभ संकेत है. आपके लिए आय के नए स्रोत खुलेंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. पुराना अटका हुआ पैसा या निवेश से बड़ा मुनाफा मिल सकता है.

2. कन्या राशि
कन्या राशि के स्वामी स्वयं बुध देव हैं, जो इस नक्षत्र के भी स्वामी हैं.  इसलिए शनि का यह गोचर आपके लिए बहुत खास रहने वाला है. शनि आपकी कुंडली के सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जहां वे दिग्बली होते हैं. नौकरीपेशा जातकों को करियर में नए और बेहतर अवसर मिलेंगे. विशेषकर सोशल मीडिया, इंटरनेट, कम्युनिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़े लोगों को जबरदस्त सफलता मिल सकती है.

3. कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि देव धन भाव (दूसरे भाव) में विराजमान रहकर आपके सुख, आठवें और लाभ भाव पर दृष्टि डालेंगे. इस दौरान गुरु बृहस्पति की दृष्टि भी शनि पर रहेगी, जिससे नकारात्मक प्रभावों में कमी आएगी. इस अवधि में वाहन, मकान या कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का आपका सपना पूरा हो सकता है. आर्थिक तंगी से जूझ रहे लोगों को बैंक लोन आसानी से मिल जाएगा .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button