हरियाणा
मतदान को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे
टीम एक्शन इंडिया
दलबीर मलिक
कुरुक्षेत्र 5 अक्टूबर विधानसभा आम चुनाव 2024 के तहत आज हुए मतदान को लेकर जिला प्रशासन के साथ-साथ पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सभी मतदान केंद्रों पर पुलिस, अर्धसैनिक बलों के जवानों के साथ-साथ जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारी हर गतिविधि पर पैनी निगाहें बनाए हुए थे। इतना ही नहीं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल लघु सचिवालय के सभागार में बनाएं गए वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान केन्द्रों की गतिविधियों का स्वयं अवलोकन कर रहे थे। इस मौके पर सामान्य आब्जर्वर भी मौजूद थे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त राजेश जोगपाल ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष, शांतिपूर्वक व पारदर्शिता तरीके से सम्पन्न करवाने के दृष्टिïगत जिला प्रशासन द्वारा सभी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। उन्होंने यह भी बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सामुदायिक भवन व शूटिंग हाल में स्ट्रांग रूम बनाएं गए है जहां पर मतदान उपरांत ईवीएम मशीनों को थ्री लेयर सुरक्षा के बीच सुरक्षित रखा जाएगा।
इन स्ट्रांग रूम में अधिकृत व्यक्तियों को ही जाने की अनुमति रहेगी, सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से हर गतिविधि की नजर रखी जाएगी।उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर को प्रात: 8 बजे मतगणना का कार्य शुरू होगा। मतगणना के कार्य से सम्बन्धित सभी पुख्ता प्रबंध कर लिए गए है तथा सभी सम्बन्धित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है और उन्हें इस कार्य के दृष्टिगत पहले से ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है ताकि मतगणना का कार्य भी सुचारू रूप से किया जा सके।