
कागजों तक सिमट कर रह गई कांग्रेस सरकार की दस गारंटियां: सुरेश कश्यप
टीम एक्शन इंडिया/ नाहन/ एसपी जैरथ
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को सत्ता पर काबिज हुए एक वर्ष का समय होने वाला है,लेकिन हिमाचल प्रदेश में विकास के नाम पर कोई भी कार्य कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई है। यह बात जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित पत्रकार वार्ता में शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद और भाजपा के पूर्व में अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहीं। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने चुनाव के दौरान हिमाचल की जनता से वायदा किया था कि वह व्यवस्था परिवर्तन कर देंगे ए लेकिन हिमाचल प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर 1000 से अधिक सरकारी कार्यालय बंद कर दिए हैं, जो वास्तव में ही परिवर्तन नजर आ रहा है। सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस ने झूठ के बल पर सत्ता काबिज की है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान कांग्रेस ने प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपए देने का वायदा किया था, वहीं 5 लाख युवाओं को रोजगार देने जैसी 10 गारंटियां दी थी, लेकिन कांग्रेस की यह गारंटियाँ घोषणाओं तक ही सीमित रह गई है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा देश में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक लोगों को सस्ता निशुल्क राशन दिया जा रहा है ए जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता का परिणाम है। सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की समय अवधि अब पांच वर्ष तक बढ़ा दी गई है ए जिससे देश के 80 करोड़ जनता को 5 वर्षों तक मुफ्त राशन मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कि चंद्रयान, सूर्योदय और जी-20 की सफ लता के चलते आज देश की विकास दर में बढ़ोतरी हो रही है जो आने वाले समय के लिए अच्छे संकेत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक भारत विश्व की बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उबरेगी। सुरेश कश्यप ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण इलाकों में मोबाइल नेटवर्क बढ़ाने के लिए अकेले शिमला संसदीय क्षेत्र में 251 ट्रांसमिशन टावर लगाए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में नेटवर्क मजबूत होगा। सुरेश कश्यप ने बताया कि इनमें से जिला सिरमौर में 90, सोलन में 91 और शिमला जिला में 71 बीएसएनएल के मोबाइल टावर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा की कलम पहुंच फोरलेन के निर्माण पर 1200 करोड़ रुपए वह किए जाएंगे।