हिमाचल प्रदेश

संशोधन के नाम पर संविधान से हो रही छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: एसआर कौंडल

कश्मीर ठाकुर
बिलासपुर: नगर के वार्ड नंबर-11 लखनपुर में स्थित अंबेडकर भवन में शनिवार को हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी एवं अल्पसंख्यक वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा सदर खंड की बैठक प्रधान प्रभदयाल जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला प्रधान एवं सेवानिवृत डीएसपी सीता राम कौंडल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। बैठक में मोर्चा द्वारा छेड़े गए संविधान बचाओ और जागरूकता अभियान को लेकर गहन मंथन किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने इस संवेदनशील मसले पर अपने विचार रखे।

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल द्वारा ओयल पंचायत के प्रधान तथा समाजसेवी दिनेश कुमार को हिमाचल प्रहरी सम्मान से नवाजे जाने पर उन्हें बधाई दी तथा उनका सम्मान किया। वहीं जिला प्रधान सीता राम कौंडल ने कहा कि सभी राजनीतिक दल सता में आने से पूर्व संविधान की दुहाई देते नहीं थकते लेकिन सता प्राप्ति के बाद तरह-तरह के बहाने बनाकर संविधान को तोड?े मरोड?े का प्रयास करती हैं। उन्होंने कहा कि सता में बैठे हुकमरान विभिन्न तरीकों से संशोधन के नाम पर शोषित, वंचित एवं पीड़ित समाज के हकों पर डाका डाल रहे हैं। ऐसे हालातों मे सभी वर्गों को एक मंच पर एकजुट होने की आवश्यक्ता है।

सीता राम कौंडल ने बताया कि संयुक्त संघर्ष मोर्चा द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान छेड़ा गया है। जिसके तहत हर खंड में बुद्धिजीवी लोग गांव.गांव और घर.घर जाकर लोगों को संविधान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। लोगों को उनके अधिकारों के बारे में बताया जा रहा है ताकि वे अपने हक की लड़ाई लड़ सकें।

उन्होंने कहा कि एससी एसटी वर्ग के उत्थान के लिए स्वीकृत बजट को अन्य मदों पर जानबूझ कर खर्च किया जा रहा है। जिससे इस वर्ग को भारी परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि लोग इस बारे में जागरूक होंगे तो वे अधिकारों के लिए लड़ेंगे। वहीं नवनिर्वाचित वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैश पठानिया ने समाज में बढ़ रहे नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए इस मसले पर गंभीरता से संज्ञान लेने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button