दिल्ली

निर्दोष को जमानत मिले और दोषी को मिले जेल: देवेन्द्र यादव

टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी केअध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमारा रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि निर्दोष को जमानत मिलनी चाहिए और दोषी को जेल में रहना चाहिए। उन्होंने कहा शराब नीति पर मनी लॉडरिंग मामले में केजरीवाल को मिली अंतरिम जमानत पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा किकोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती वाली याचिकापर कार्यवाही के लिए सुप्रीम कोर्ट की बडी बैंच पर भेजा गया है। दिल्ली कांग्रेस केजरीवाल की जमानत याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय की बड़ी पीठ के अंतिम फैसले का इंतजार करेगी।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी की आपस में मिली भगत है क्योंकि जब एक भ्रष्टाचार करता है तो दूसरा चुप रहता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का अपना स्टेंड है कि जनता की आवाज को उठाते रहेंगे और भ्रष्टाचार के खिलाफ हमने हमेशा जनता की आवाज बनकर दोषियों के खिलाफ आंदोलन किया है। जबकि भाजपा और आम आदमी पार्टीहमेशा एक दूसरे के खिलाफ नूरा कुश्ती करती दिखाई देती है।

प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित प्रदेश डेलीगेट की बैठक को संबोधित करते हुए देवेन्द्र यादव ने कहा कि अगले साल होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली कांग्रेस, केजरीवाल सरकार केभ्रष्टाचार और विफलताओं को जनता के समक्ष मजबूती से उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर सत्ता में आए थे, परंतु अब उनके दो मंत्री, स्वयं मुख्यमंत्री और कई विधायक भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं, आम आदमी पार्टी के कई मंत्रियों को भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर केजरीवाल सरकार लोगों को गुमराह करने के लिए भ्रष्टाचार के मुद्दे से भटका रही है।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि पिछले 10 वर्षों से दिल्ली का विकास रुका हुआ है, उपभोक्ताओं पर गंभीर वित्तीय बोझ डालने के लिए बिजली दरों में अंधाधुंध बढ़ोतरी की गई है, लोग भीष्ण गर्मी में जल संकट, बिजली कटौती और बारिश में जल-भराव से परेशान हैं, लेकिन दिल्ली के मंत्री अपनी जिम्मेदारियों से पीछा छुड़ाकर दूसरों पर दोष मढ़कर अपनी विफलताओं और अक्षमताओं से बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button