
मॉडल टाउन में कैकई-दशरथ संवाद और राम वनवास रहा मुख्य प्रसंग
टीम एक्शन इंडिया
नई दिल्ली: प्रभु श्रीराम लीला कमेटी, मॉडल टाउन-2 द्वारा भव्य रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दूर-दूर से लोग रामलीला देखने के लिए मंचन स्थल पर पहुंचे रहे हैं।
मुख्य अतिथियों का स्वागत सम्मान पटका पहनाकर, स्मृति चिन्ह देकर पदाधिकारियों द्वारा किया गया।
मॉडल टाउन की रामलीला में भगवान राम के वनवास गमन का बड़ा ही भावुक दृश्य मंचन किया गया। मंचन के दौरान दर्शक दीघा में बैठे दर्शक अपने आंसू रोक न पाएं।
मंचन के दौरान दिखाया गया कि राजा दशरथ की तरफ से श्री राम जी को राज्य अभिषेक देने का एलान किया जाता है। इस उपरांत मंथरा द्वारा महारानी कैकई को राजा दशरथ के खिलाफ भड़का कर दो वर मांगने के लिए उकसाया जाता है। महारानी कैकई, राजा दशरथ से दो वरदान मांगती हैं। पहला श्री राम को 14 वर्ष का वनवास और दूसरा भरत के लिए राज्यसुख। इसके बाद भगवान श्री राम अपने पिता की आज्ञा का पालन करते हुए भाई लक्ष्मण व पत्नी सीता समेत जंगलों में बनवास के लिए चले जाते हैं।
इस मौके पर श्री रामलीला कमेटी, मॉडल टाउन के सीनियर वाईस चेयरमैन निर्भय नरुला ने कहा कि हम सभी को भगवान राम के दिखाए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। वह मार्ग है सच्चाई और धर्म का। धर्म के मार्ग पर चलते हुए कठिनाईयां सामने आती हैं, मगर हमे अपने धर्म के मार्ग से भटकना नहीं चाहिए। इस मौके पर संस्था के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे।