हिमाचल प्रदेश

कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक

चमन शर्मा
शिमला: गत दिवस को पूर्वाह्न 11:30 बजे विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश विधान सभा कुलदीप सिंह पठानियां की अध्यक्षता में हि.प्र. विधान सभा परिसर के अन्दर की आन्तरिक सुरक्षा सम्बन्धि समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

इस बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव, हि.प्र. सरकार औंकार शर्मा, पुलिस महानिदेशक, हि.प्र. अतुल वर्मा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कानून एवं व्यवस्था अभिषेक त्रिवेदी, विधानसभा सचिव यशपाल शर्मा, पुलिस महानिरिक्षक सर्तकता संतोष पटियाल तथा पुलिस अधीक्षक जिला शिमला श्री संजीव गांधी मौजूद थे। हि.प्र. विधानसभा की आन्तरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए यह बैठक काफ ी अहम थी।

इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में विधान सभा अध्यक्ष द्वारा दिए गए आदेशों की पूर्णतया: अक्षरक्ष: परिपालना व विधानसभा के संचालन के दौरान दिए गए आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू करने हेतु गहन चर्चा करने उपरान्त यह निर्णय लिया गया कि विधान सभा की आन्तरिक सुरक्षा हेतु स्थाई सुरक्षा बल का गठन किया जाए जैसा कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब विधान सभाओं में भी इस प्रकार की व्यवस्था मौजूद है।

इसमें विभिन्न स्तर के सुरक्षा अधिकारियों तथा कर्मचारियो के स्थायी तौर पर पद सृजित करने का प्रस्ताव है तथा ये सभी अधिकारी तथा कर्मचारी विधान सभा सचिवालय के स्थाई कर्मी होंगे व सत्र के दौरान कार्य के अतिरिक्त यह सुरक्षा बल दोनों विधान सभा परिसरों की सुरक्षा को भी सुनिश्चित करेगा।

इस तरह की व्यवस्थाएं देश के लगभग सभी राज्य विधान सभाओं में मौजूद है तथा हि.प्र. विधान सभा सचिवालय भी इसी तरह का प्रस्ताव उत्तर प्रदेश, हरियाणा तथा पंजाब विधान सभाओं की तर्ज पर हि.प्र. सरकार को अध्यक्ष की स्वीकृति उपरान्त प्रेषित कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button